लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Balotra News: Family Returning From Ajmer Dargah Dies In Bolero Crash In Pachpadra; 4 Killed – Balotra News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भाडियावास गांव के पास हुए इस भीषण हादसे में अजमेर दरगाह से जियारत कर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी अचानक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन सड़क से करीब दस फीट नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र से अजमेर दरगाह जियारत के लिए गए थे और गुरुवार शाम वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बालोतरा जिले के भाडियावास गांव के पास उनकी बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति में था। अचानक चलते वाहन का टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बोलेरो बेकाबू होकर सड़क पर कई बार पलटी खाते हुए नीचे जा गिरी।

ये भी पढ़ें: Ajmer: पूर्व सरपंच समेत 4 लोगों की हत्या, पत्नी और बच्चों ने किया कत्ल, हादसा दिखाने के लिए गाड़ी में लगाई आग

हादसे की सूचना मिलते ही पचपदरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एएसआई अमराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कई घायल गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए थे। पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से बालोतरा के नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जोधपुर रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतकों की पहचान रहमत पत्नी नूर मोहम्मद, अरशद पुत्र नूर मोहम्मद, कादर खान पुत्र इनायत निवासी कोनरा विलायतशाह, चौहटन तथा हबीब खान के रूप में हुई है। हादसे में मां और बेटे की एक साथ मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi Building Collapse Live:एमसीडी एक्शन में, आज गिराई जाएगी बगल की कमजोर इमारत; पीजी खाली कर रहे छात्र – Delhi Building Collapse Live Mcd Swings Into Action After Satya Niketan Incident

सुर्खियां:ईरानी टैंकरों पर अमेरिकी हमले, बाढ़ प्रभावित नेपाल में भूकंप के झटके; ब्रिटेन में 300 उड़ानें रद्द – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

अमेरिका-कनाडा व्यापार युद्ध:ट्रंप के टैरिफ का कनाडा ने दिया जवाब; स्टील समेत क्या सामान महंगे होंगे? – Us Canada Trade War Trump Canada Retaliatory Tariffs Steel Prices Impact

आज के दिन:भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा, हल्द्वानी रेलवे भूमि मामले में आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई – 09 September 2026 Major Event

नौकरी बाजार में लौटी रफ्तार:अगस्त में दफ्तर की नौकरियां 14% बढ़ीं; किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा भर्ती हुई? – Office Jobs In India Rise 14 Percent August Sectors Leading Hiring Growth

आज का राशिफल 09 सितंबर:धनु और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में बनेंगे लाभ के योग – Today Prediction Horoscope Of 09 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment