लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ayodhya:रामलला को हर माह मिल रहा करीब पांच करोड़ का चढ़ावा, सियासत के बीच सामने आए आंकड़े – Ayodhya: Ram Lalla Receives Donations Worth Around Rs 5 Crore Every Month, Figures Emerge Amid Political Contr

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राम मंदिर के दानपात्र से धनराशि में कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर सियासत तेज है। इस मुद्दे पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बयान और उसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सोशल मीडिया पोस्ट के बीच अब मंदिर की आय और चढ़ावे से जुड़े आधिकारिक आंकड़े चर्चा में आ गए हैं। ट्रस्ट का दावा है कि रामलला को मिलने वाले चढ़ावे और दान की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व्यवस्था के तहत संचालित होती है तथा प्रत्येक रुपये का हिसाब रखा जाता है।

राम मंदिर ट्रस्ट की बीते मार्च माह में हुई बैठक में प्रस्तुत वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंदिर को विभिन्न माध्यमों से 220.81 करोड़ रुपये की आय हुई। इनमें सबसे अधिक 54.79 करोड़ रुपये रामलला की हुंडी (दानपात्र) से प्राप्त हुए। इस आधार पर मंदिर को दानपात्रों के माध्यम से हर माह औसतन करीब पांच करोड़ रुपये का चढ़ावा मिल रहा है। वहीं ऑनलाइन दान के रूप में 8.33 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें – लोग मंदिर में कीर्तन कर रहे थे फिर… सीएम योगी ने बताया किस तरह सटीक मौसम की भविष्यवाणी से बची लोगों की जान



ये भी पढ़ें – इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में गर्मजोशी से मिले राहुल-अखिलेश, यूपी में सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा!

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रस्ट के भारतीय स्टेट बैंक खाते में वर्तमान में लगभग 1940 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े कार्यों पर अब तक करीब 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। आय के मामले में राम मंदिर देश के प्रमुख मंदिरों में शीर्ष मंदिरों की श्रेणी में शामिल हो चुका है।

रोज होती है चढ़ावे की गिनती, 40 लोग रहते हैं मौजूद

ट्रस्ट के अनुसार दानपात्रों से निकलने वाली धनराशि की गिनती प्रतिदिन की जाती है। इस प्रक्रिया में करीब 15 बैंक कर्मचारी और 25 ट्रस्ट कर्मचारी शामिल रहते हैं। गिनती सीसीटीवी निगरानी में होती है और पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड तैयार किया जाता है। गिनी गई धनराशि को रजिस्टर में दर्ज करने के बाद मंदिर परिसर में बने सुरक्षित लॉकर में रखा जाता है तथा अगले दिन बैंक खाते में जमा करा दिया जाता है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर और दर्शन मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर करीब चार दर्जन दानपात्र स्थापित किए हैं। श्रद्धालु दर्शन के बाद इनमें स्वेच्छा से नकद दान अर्पित करते हैं। ट्रस्ट ने इस व्यवस्था के संचालन और धनराशि की गिनती के लिए भारतीय स्टेट बैंक को अधिकृत किया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand Weather:पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल – Uttarakhand Weather Orange Alert For Heavy Rain For Schools In Many Districts To Remain Closed On 28th

पॉलिटेक्निक परीक्षा परिणाम घोषित:93.42% छात्र पास, कॉपी में मोबाइल नंबर लिखने वाले 896 छात्रों को जीरो नंबर – Polytechnic Exam Results Declared: 93.42% Of Students Passed

पवन ने किया है ये पाप?:10 दिन से बंद था कमरा, बदबू आई तो खुला राज; फंदे के साथ मिली बिहार से आई महिला की लाश – Woman Dead Body Found Hanging In Home In Ghaziabad Neighbors Called Police After Foul Smell

Kanwar Yatra:हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती – Kanwar Yatra 2026 Schools To Remain Closed From July 30 To 11 August In Haridwar Order Issued

Bihar:तेजस्वी को सरकार का जवाब, बिहार पुलिस बोली- 339 छात्रों को छोड़ा गया, सारण-सीवान मामले पर क्या कहा? – Bihar: Bihar Police Stated That 339 Students Have Been Released; Remarks Made Regarding Siwan And Saran Case

Jana Nayagan Box Office:मंडे टेस्ट में पास या फेल ‘जन नायकन’? वीकएंड पर तिजोरी भरने के बाद ऐसा रहा हाल – Jana Nayagan Box Office Collection Day 5 Vijay  bobby Deol Prakash Raj Pooja Hegde Film Earning On 1st Monday

Leave a Comment