लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Archana Puran Singh Net Worth: अर्चना पूरन सिंह की नेटवर्थ कितनी है? कपिल शर्मा के शो से कितना कमाती है एक्ट्रेस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इन दिनों फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आ रही हैं. टोस्टर में एक्ट्रेस के रोल की काफी तारीफ हो रही है. अर्चना पूरन सिंह टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम करती हैं और करोड़ों में कमाती हैं. आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ पर.

अर्चना पूरन सिंह की नेटवर्थ

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अर्चना पूरन सिंह की नेटवर्थ 235 करोड़ है. अर्चना कपिल के शो में नजर आती हैं. वो शो में पर्मानेंट गेस्ट हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो इस शो के लिए प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं. पहले कपिल का शो टीवी पर आता था. अब शो के 2 सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए. इसके अलावा अर्चना यूट्यूब पर कंटेंट से भी कमाती हैं. सोशल मीडिया पर पेड़ प्रमोशन से भी कमाई करती हैं.

मड आईलैंड में लग्जरी बंगला
अर्चना पूरन सिंह मड आईलैंड में रहती हैं. यहां उनके पास दो बंगले हैं. बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके एक बंगले की कीमत 70 करोड़ है. एक बंगले का फिलहाल रेनोवेशन चल रहा है, जिसमें उनके बड़े बेटे आर्यमन और होने वाली बहू योगिता रहेंगी. वहीं दूसरे बंगले में अर्चना अपने पति परमीत सेठी, मां,ससुर और छोटे बेटे आयुष्मान के साथ रहती हैं. अर्चना जिस बंगले में रहती हैं वो बेहद लग्जरी है.

ये भी पढ़ें- ‘मातृभूमि’ में दिखेगा Salman Khan का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, चोट के बावजूद की 45 दिन की खतरनाक ट्रेनिंग

अर्चना पूरन सिंह का कार कलेक्शन
अर्चना को लग्जरी कार का बहुत शौक है. उनके पास मर्सिडीज बेंज ई क्लास, ऑडी ए8, बीएमडब्यू एक्स 5, जगुआर एफ पेस, लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक जैसी कार हैं.

अर्चना पूरन सिंह की फिल्में

अर्चना पूरन सिंह ने इंडस्ट्री में खुद को स्टैब्लिश करने के लिए बहुत मेहनत की है. स्ट्रगल के दिनों में वो 11 रुपये की डेली मील पर सर्वाइव करती थीं. हालांकि, अब वो लग्जरी जिंदगी जी रही हैं. अर्चना ने कई फिल्मों में काम किया है. वो कुछ कुछ होता है, एतराज, कृष, मस्ती, किक, आबरा का डबरा, ओए लकी लकी ओए और दे दना दन जैसी फिल्मों में दिखी हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment