लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Amit Shah:अमित शाह का घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस का आदेश, आतंकवाद से लड़ाई में Ai भी अहम; सरकार की क्या तैयारी? – Amit Shah: Zero Tolerance On Infiltration, Ai To Boost Fight Against Terrorism; What Is The New Strategy?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। सम्मेलन में देशभर से करीब 850 अधिकारी शामिल हुए। अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ और अवैध आव्रजन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में एजेंसियों को ज्यादा समन्वित और सख्त तरीके से काम करना होगा।

आतंकवाद के खिलाफ AI का इस्तेमाल कैसे बढ़ेगा?

अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को मल्टी-एजेंसी सेंटर यानी MAC पर उपलब्ध खुफिया जानकारी के विश्लेषण में AI आधारित तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने AI की मदद से राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP तैयार करने पर भी जोर दिया। उनका निर्देश है कि तकनीक का इस्तेमाल केवल जानकारी जुटाने तक सीमित न रहे, बल्कि उसके विश्लेषण और कार्रवाई में भी किया जाए।


सम्मेलन में किन सुरक्षा चुनौतियों पर हुई चर्चा?

सम्मेलन के पहले दिन आतंकवाद, कट्टरपंथ, साइबर अपराध और पाकिस्तान की प्रॉक्सी वॉर जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। अमित शाह ने आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने के लिए गृह मंत्रालय की ‘प्रहार’ पहल के प्रभावी क्रियान्वयन और सुरक्षा कर्मियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने विदेशों में छिपे भगोड़ों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेज करने और उनके मुकदमों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।

भगोड़ों और यूएपीए मामलों पर क्या रणनीति होगी?

अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को फरार आरोपियों के खिलाफ अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने यानी ट्रायल इन एब्सेंटिया के प्रावधान का इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया। गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए के तहत मामलों की जांच में सभी एजेंसियों को मिलकर और व्यापक तरीके से काम करने को कहा गया। इसके अलावा घुसपैठ रोकने के लिए एक व्यापक सुरक्षा ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया गया।

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आगे क्या हुआ?

सम्मेलन में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एक विजन दस्तावेज और साइबर अपराध से निपटने के लिए नए नीति ढांचे पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन का आयोजन 2021 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हर साल किया जा रहा है। इस बार भी इसका फोकस बदलते सुरक्षा खतरों के बीच एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, तकनीक के इस्तेमाल और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करने पर रहा।



उद्घाटन से पहले, केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘शहीद स्तंभ’ पर इंटेलिजेंस ब्यूरो के उन बहादुर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की सुरक्षा और अखंडता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से 850 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में गृह राज्य मंत्री, केंद्रीय गृह सचिव, आईबी चीफ, डिप्टी एनएसए और सीएपीएफ/सीपीओ के प्रमुख शामिल हुए। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले युवा पुलिस अधिकारी और विशेष क्षेत्रों के विशेषज्ञ वर्चुअल माध्यम के जरिए सम्मेलन में जुड़े। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सूरत में पीएम मोदी के नाम पर मछली बाजार:बिना मंजूरी लगा बोर्ड, कारोबारियों ने जताई आपत्ति; क्यों हुआ विवाद? – Controversy Erupts After Surat Fish Market Is Named After Pm Modi Without Civic Body Nods

बंगाल में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक:72 घंटे का नियम, किन दिनों नहीं देख सकेंगे निजी मरीज? – Bengal Govt Doctors Barred From Private Practice For 72 Hours After Patient Admission

Irctc में बड़े बदलाव:अब तेज होगी टिकट बुकिंग, अपग्रेड पर 150 करोड़ खर्च; रेलवे यात्रियों को क्या मिलेगा? – Irctc Upgrades Ticket Booking To Get Faster 150 Crore Spent Railway Passengers Tatkal Ticket New Experience

Uk:खतरनाक ड्राइविंग के वीडियो पर सख्ती; टिकटॉक समेत इन प्लेटफॉर्म को सरकार की चेतावनी, क्या कहा? – Uk Tells Tiktok, Other Platforms To Remove Videos Glorifying Dangerous Driving After Deaths

Tcs:पोर्शे की It कंपनी Mhp खरीदेगी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, 5 साल की रणनीतिक डील भी; कितना बड़ा है यह सौदा? – Tcs-porsche Deal: Tata Consultancy Services To Acquire Mhp For $320 Million, What Makes The 5-year Deal Big?

Jabalpur News:प्रदेश के चार जिलों में चिटफंड कंपनी खोलकर 42 करोड़ का घोटाला, सीआईडी की जांच में हुआ खुलासा – ₹42 Crore Scam Involving Chit-fund Companies Across Four Districts Of The State

Leave a Comment