लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Amar Ujala Sting:सीबीएसई 12वीं की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के नाम पर गोरखधंधा, नंबर बढ़वाने वाले दलाल सक्रिय – Amar Ujala Sting: Scam In The Name Of Re-evaluation Of Cbse 12th Answer Sheet

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सीबीएसई 12वीं का परिणाम आने के बाद पुनर्मूल्यांकन के नाम पर नंबर बढ़वाने वाले दलालों का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो गया है। ये जालसाज इन दिनों देशभर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के बाहर घूमकर सीधे अभिभावकों को अपना निशाना बना रहे हैं। 

20 हजार रुपये तक में बढ़े हुए नंबरों की मार्कशीट तुरंत आपके व्हाट्सएप पर भेज दे रहे हैं। यह मार्कशीट हूबहू सीबीएसई बोर्ड जैसी ही है। दलाल तो वेबसाइट पर भी नंबर चढ़वाने का दावा कर रहे हैं। पुख्ता सूचना के बाद अमर उजाला के रिपोर्टर ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए कुछ दिनों पहले एक स्टिंग ऑपरेशन किया।

मोहाली के सेक्टर-82 स्थित सीयूईटी परीक्षा केंद्र के बाहर मुस्तैद रिपोर्टर से खुद को सीबीएसई अधिकारी बताने वाले एक दलाल ने संपर्क किया। उसने संवाददाता से बच्चे के नंबर बढ़वाने का सौदा किया। इसके बाद दलाल ने अमर उजाला के रिपोर्टर को बढ़े हुए नंबरों की मार्कशीट व्हाट्सएप पर भेज दी। संदेह सही साबित होने पर जब बातचीत आगे बढ़ाई गई तो इस पूरे रैकेट के काम करने का चौंकाने वाला तरीका सामने आया।

हैलो सर, मैं सीबीएसई से हूं बच्चे के कितने अंक हैं

परीक्षा केंद्रों के बाहर सक्रिय यह दलाल खुद को सीबीएसई या शिक्षा मंत्रालय का कर्मचारी बताते हैं। अभिभावकों को झांसे में लेने के लिए इनका तय फॉर्मूला है- हैलो सर, मैं सीबीएसई से हूं। बच्चे के 12वीं में कितने अंक हैं? इस बार कॉपियां डिजिटल जांची गई हैं, इसलिए अच्छे बच्चों के भी नंबर कम आए हैं। अभी पुनर्मूल्यांकन का फॉर्म भरा जा रहा है, आप डिटेल दीजिए, नंबर बढ़वा देंगे।

चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली समेत हरियाणा और हिमाचल के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्र पहुंचे अभिभावक इस झांसे में आ रहे हैं। दलाल मौके पर नंबर ले लेते हैं और बाद में फोन पर सौदा तय करते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:बेटी बनाती थी संबंध, बाप करता था ये काम, वकील देता था साथ; थानेदार के सुसाइड में सनसनीखेज का खुलासा – Basti Sho Suicide Case Woman Allegedly Honey-trapped Sho, Father And Lawyer Helped

एक्सप्लेनर:एपल शुरू करने से पहले भारत क्यों आए थे स्टीव जॉब्स, उनकी यात्रा कैसे बनी ‘हनुमान अंश’ की प्रेरणा? – Hanuman Ansh Movie Steve Jobs Story Inspiration Neem Karoli Baba Connection Box Office Collection Explainer

बिग बॉस 20:कौन हैं अरिश्फा खान? 14 साल पहले ‘वीरा’ में आईं थीं नजर, टिकटॉक से मचाया धमाल; जानें सबकुछ – Bigg Boss 20 Who Is Arishfa Khan All About The Former Child Actor And Social Media Star

बेटे के सपनों का बोझ मां की पीठ पर:रोज 10 किमी दूर स्कूल पहुंचाती है, अब राजकुमार को इलेक्ट्रिक साइकिल की आस – Mp Shahdol Mother Carries 80 Percent Disabled Son On Back For 10 Km To Reach School Awaits Electric Tricycle

मंडी:हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना – Kangana Ranaut Rss Schools Himachal Pradesh Bjp Government

असम में खौफनाक हत्याकांड:पत्नी का सिर और उंगलियां काट फ्रिज में रखा, शव के पास हर दिन घंटों बिताता था पति – Assam Woman Decomposing Body Found In House, Severed Head Kept In Fridge; Whom Does The Police Suspect?

Leave a Comment