'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- तुमुल, जिसका अर्थ है- सेना या युद्ध का कोलाहल, गहरी मुठभेड़। प्रस्तुत है जयशंकर प्रसाद की कविता- मैं हृदय की बात रे मन !
तुमुल कोलाहल कलह में
मैं हृदय की बात रे मन !
विकल होकर नित्य चंचल,
खोजती जब नींद के पल;
चेतना थक-सी रही तब,
मैं मलय की वात रे मन !
चिर विषाद विलीन मन की,
इस व्यथा के तिमिर वन की;
मैं उषा-सी ज्योति रेखा,
कुसुम विकसित प्राण रे मन !
जहाँ मरु ज्वाला धधकती,
चातकी कन को तरसती;
उन्हीं जीवन घाटियों की,
मैं सरस बरसात रे मन !
यह भी पढ़ें
अमेरिका में उथल-पुथल! ईरान में सत्ता बदलने के चक्कर में बुरे फंसे ट्रंप, क्या खतरे में है कुर्सी?पवन की प्राचीर में रुक,
जला जीवन जी रहा झुक;
इस झुलसते विश्व-दिन की,
मैं कुसुम-ऋतु रात रे मन !
चिर निराशा नीरधर से,
प्रचिच्छायित अश्रु-सर में;
मधुप मुखर मरन्द मुकुलित,
मैं सजल जलजाल रे मन !
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
7 घंटे पहले
