लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Suyash Balswaroop Rahi Ki Kavita Pyas Ke Kshan – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:सुयश और बालस्वरूप राही की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- सुयश, जिसका अर्थ है- अच्छा यश, अच्छी कीर्ति, यशस्वी। प्रस्तुत है बालस्वरूप राही की कविता- प्यास के क्षण 
                                                                 
                            

बाँट दो सारा समंदर तृप्ति के अभिलाषकों में,
मैं अंगारे से दहकते प्यास के क्षण माँगता हूँ,

दूर तक फैली हुई अम्लान कमलों की कतारें,
किन्तु छोटा है बहुत मधुपात्र रस लोभी भ्रमर का,
रिक्त हो पाते भला कब कामनाओं की सुराही,
टूट जाता है चिटख कर किन्तु हर प्याला उमर का,

बाँट दो मधुपर्क सारा इन सफल आराधकों में,
देवता मैं तो कठिन उपवास के क्षण माँगता हूँ,

वह नहीं धनवान जिसके पास भारी संपदा है,
वह धनी है, जो कि धन के सामने झुकता नहीं है,
प्यास चाहे ओंठ पर सारे मरुस्थल ला बिछाये,
देखकर गागर पराई, किन्तु जो रुकता नहीं है,

बाँट दो सम्पूर्ण वैभव तुम कला के साधकों में,
किन्तु मैं अपने लिये सन्यास के क्षण माँगता हूँ,

जिस तरफ भी देखिये, सहमा हुआ वातावरण है,
आदमी के वास्ते दुष्प्राप्य छाया की शरण है,
दफ़्तरों में मेज पर माथा झुकाये बीतता दिन,
शाम को ढाँके हुए लाचारगी का आवरण है,

व्यस्तता सारी लुटा दो इन सुयश के ग्राहकों में,
मैं सृजन के वास्ते अवकाश के क्षण माँगता हूँ,

जिन्दगी में कुछ अधूरा ही रहे, यह भी उचित है,
मैं दुखों की बाँह में यों ही तड़पना चाहता हूँ,
रात भर कौंधे नयन में, जो मुझे सोने नहीं दे,
सत्य सारे बेच कर वह एक सपना चाहता हूँ,

बाँट दो उपलब्धियाँ तुम सृष्टि के अभिभावकों में,
मैं पसीने से धुले अभ्यास के क्षण माँगता हूँ ।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

3 घंटे पहले

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dgca:भारत में 11 नए Fto से मिलेगा पायलट प्रशिक्षण; क्या ट्रेनर विमान और सीप्लेन निर्माण का हब बनेगा देश? – India Boosts Trainer Aircraft And Seaplane Manufacturing, 11 New Ftos To Strengthen Pilot Training

Maharashtra Politics:सुनेत्रा पवार को ‘गूंगी गुड़िया’ कहने पर Ncp उग्र, कांग्रेस के सामने रखी माफी की मांग – Ncp Protest Against Congress Over Sunetra Pawar Remark

बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण:पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर हमला, खिड़कियों के शीशे तोड़े गए; Video – Former Bangladesh Captain Shakib Al Hasans House Targeted In Attack

पाकिस्तान ने शुरू की नापाक साजिश:पुंछ-मेंढर सेक्टर के पास बढ़ाई सैन्य गतिविधि, गोला-बारूद पहुंचाने का प्रयास – Pakistan Increased Military Activity Near Poonch And Mendhar Sectors

Up:चुनाव से पहले अखिलेश ने अयोध्या सीट पर चला दांव, ब्राह्मण सम्मेलन में पवन पांडेय से बोले-आप जीतकर आएंगे – Up: Before The Elections, Akhilesh Yadav Staked His Claim On The Ayodhya Seat, Telling Pawan Pandey At A Brahm

Lock Upp Season 2 Winner:’लॉकअप सीजन 2′ को मिला विजेता; श्रेया कालरा के सिर सजा जीत का ताज – Shreya Kalra Crowned Winner Of Lock Upp Season 2 Farah Khan And Riteish Deshmukh Hosted Show

Leave a Comment