लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Parinati Dushyant Kumar Poem Parangmukhi Priya Se – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:परिणति और दुष्यंत कुमार की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- परिणति, जिसका अर्थ है- रूपान्तरण, प्रौढ़ता, पुष्टि, समाप्ति। प्रस्तुत है दुष्यंत कुमार की कविता-  परांगमुखी प्रिया से

ओ परांगमुखी प्रिया!


कोरे कागज़ों को रँगने बैठा हूँ


असत्य क्यों कहूँगा


तुमने कुछ जादू कर दिया।

खुद से लड़ते


खुद को तोड़ते हुए


दिन बीता करते हैं,


बदली हैं आकृतियाँ:


मेरे अस्तित्व की इकाई को


तुमने ही


एक से अनेक कर दिया!

उँगलियों में मोड़ कर लपेटे हुए


कुंतलों-से


मेरे विश्वासों की


रूपरेखा यही थी?

रह रहकर


मन में उमड़ते हुए


वात्याचक्रों के बीच


एकाकी


जीर्ण-शीर्ण पत्तों-से


नाचते-भटकते मेरे निश्चय


क्या ऐसे थे?

ज्योतिषी के आगे


फैले हुए हाथ-सी


प्रश्न पर प्रश्न पूछती हुई—


मेरे ज़िंदगी,


क्या यही थी?

नहीं….


नहीं थी यह गति!


मेरे व्यक्तित्व की ऐसी अंधी परिणति!!

शिलाखंड था मैं कभी,


ओ परांगमुखी प्रिया!


सच, इस समझौते ने बुरा किया,


बहुत बड़ा धक्का दिया है मुझे


कायर बनाया है।

फिर भी मैं क़िस्मत को


दोष नहीं देता हूँ,


घुलता हूँ खुश होकर,


चीख़कर, उठाकर हाथ


आत्म-वंचना के इस दुर्ग पर खड़े होकर


तुमसे ही कहता हूँ—


मुझमें पूर्णत्व प्राप्त करती है


जीने की कला;

खंड खंड होकर जिसने


जीवन-विष पिया नहीं,


सुखमय, संपन्न मर गया जो जग में आकर


रिस-रिसकर जिया नहीं,


उसकी मौलिकता का दंभ निरा मिथ्या है


निष्फल सारा कृतित्व


उसने कुछ किया नहीं।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Top News:आज से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करेगा Us, महिला आरक्षण पर सुनवाई; आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 13th April 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

Srinagar:आंतकियों के जाली आधार, पैन और वोटर कार्ड बनाने वाले लश्कर नेटवर्क का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार – Srinagar: Nationwide Network Producing Fake Aadhaar, Pan And Voter Cards For Terrorists Exposed

Supreme Court:संसद में महिला आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, तुरंत लागू करने की मांग हुई तेज – Supreme Court Hearing On Women Reservation In Parliament Scheduled For Monday News In Hindi

Up:हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में – Six Dead And Several Injured In A Collision Between A Bus And Truck In Hapur.

West Asia:होर्मुज के बाद अब लाल सागर में भी बढ़ी परेशानी, सशस्त्र समूह ने जहाज पर हमला किया – West Asia Crisis Armed Group Attack On Vessel In Red Sea Said Ukmto

पश्चिम एशिया:’ईरानी बंदरगाहों की आज से नाकाबंदी करेंगे,’ अमेरिकी सेना की तेहरान को चेतावनी – Us Centcom Iran Ports Blockade Maritime Traffic Strait Of Hormuz Navigation Free

Leave a Comment