लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Shabd Maiya Ranjana Verma Poem Bahut Dono Ke Bad Mili Hai – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:मैया और रंजना वर्मा की कविता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- मैया, जिसका अर्थ है- माता, माँ। प्रस्तुत है रंजना वर्मा की कविता- बहुत दिनों के बाद मिली है 

बहुत दिनों के बाद मिली है घर से माँ की चिट्ठी।


साथ भेज दी मैया ने आँगन की थोड़ी मिट्टी॥

आओ सखियों इस मिट्टी को


मिल जुल शीश लगायें,


बीती वो बचपन की बातें


फिर आओ दुहरायें।

याद बहुत आते बचपन के कंकर पत्थर गिट्टी।


बहुत दिनों के बाद मिली है घर से माँ की चिट्ठी॥

खूब सँवारा करती थी माँ


मेरा रूप सलोना,


पीतल के गहने भी तो तब


लगते जैसे सोना।

लेती उठा गोद मे मैया कहती गोरी चिट्टी।


बहुत दिनों के बाद मिली है घर से माँ की चिट्ठी॥

खिरनी और फालसा थे


शहतूत बड़े मतवारे,


बड़हल कटहल के कोए


बैंगन के भुरते प्यारे।

अब तक स्वाद भरा है मुँह में जो खायी थी लिट्टी।


बहुत दिनों के बाद मिली है घर से माँ की चिट्ठी॥

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Gold Silver Price:कमजोर डॉलर ने सर्राफा बाजार में फूंकी जान, सोना 600 रुपये उछलकर 1,56,800 रुपये पर पहुंचा – Gold Rebounds Rs 600 As Weak Us Dollar Boosts Bullion Demand

Ind Vs Sl:सोनल और डिकवेला ने श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया, भारत को मिली मजबूत बढ़त; सुथार-जडेजा ने दिखाया दम – Ind Vs Sl Test Day 4 Highlights India Vs Sri Lanka 1st Test Match Day 4 Scorecard Galle Stadium Updates

Msme:छोटे व मंझोले कारोबारों को पूंजी बाजार से जोड़ने के लिए Bse और Phdcci का बड़ा कदम, जानिए क्या फैसला – Bse, Phdcci Partner To Boost Msme Capital Market Access

पत्नी सुनीता से विवाद के बीच थाईलैंड में दिखे गोविंदा, क्लब ने किया परफॉर्म; फैंस बोले- क्या दिन आ गए – Govinda Seen Performing At Club In Pattaya Thailand Amid Feud With Wife Sunita Ahuja

Nta Reform:शिक्षा मंत्री की उच्च शिक्षा सचिव और एनटीए Dg संग बैठक, पूरे सिस्टम के ऑडिट का आदेश; मांगी रिपोर्ट – Nta Reform: Education Minister Orders Full Exam System Audit, 50+ Staff Removed, Experts To Join Agency

Bjp Reshuffle:नितिन नवीन ने बिहार के दो नेताओं को बढ़ाया, तीसरे को छकाया; भाजपा अध्यक्ष के दांव का क्या अर्थ? – Bjp Reshuffle Bihar Shivesh Ram Sidharth Shambhu Rituraj Sinha Bjp New Team Nitin Nabin Cabinet Reshuffle

Leave a Comment