लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 29 May:सिंह और तुला समेत इन चार राशियों को मिल सकती है अच्छी खबरें, जानें 29 मई का राशिफल – Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction Of 29 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Rashifal 29 May: 29 मई को मन के कारक चंद्रमा का गोचर शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि तुला में है, वहीं इसी दिन त्रयोदशी और रवि योग का संयोग भी बनेगा। दैनिक राशिफल की गणना के अनुसार 29 मई को कई राशि वालों के लिए अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। अचानक धन प्राप्ति का योग बनेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उनको इसमें राहत मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। सेहत में गिरावट रह सकता है और प्रेम संबंधों में साथ संग मन मुटाव रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 29 मई का दिन कैसा रहेगा। 




Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 29 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


मेष राशि

आज प्यार आपके रिश्ते में नई मिठास घोल सकता है। जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल दिल को सुकून देंगे और रिश्ते में अपनापन और गहराई बढ़ेगी। कारोबार में थोड़ी हलचल और उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन समझदारी से लिए गए फैसले आपको संभाल लेंगे। पैसों को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। अगर किसी का उधार बाकी है, तो आज उसकी याद दिलाई जा सकती है। आसपास के लोगों की असली नीयत पहचानकर चलेंगे, तो दिन ज्यादा शांत और सुखद रहेगा।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 29 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


वृषभ राशि

आज किस्मत आपके दरवाजे पर खुशियों की दस्तक दे सकती है। व्यापार में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है और मेहनत का शानदार परिणाम देखने को मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा सपना पूरा करने में मदद करेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाएंगे और लोग आपकी तारीफ करेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। लंबे समय से रुका कोई काम पूरा होकर मन को गहरी राहत देगा।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 29 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


मिथुन राशि

आज आपकी प्रतिभा लोगों को प्रभावित करने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच और नए आइडिया सबका ध्यान खींचेंगे। कला, लेखन या क्रिएटिव कामों में आपका मन खूब लगेगा। घर में किसी खास मेहमान के आने से माहौल में रौनक बढ़ेगी। हालांकि किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। यात्रा के दौरान मिली कोई जानकारी भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखने वालों के लिए अच्छे संकेत बन रहे हैं।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 29 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


कर्क राशि

आज मन थोड़ा उलझा और बेचैन रह सकता है। पैसों से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में लेना नुकसान दे सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। परिवार में छोटी-मोटी बहस तनाव बढ़ा सकती है, लेकिन बातचीत से हर बात सुलझ सकती है। मां से किया गया कोई वादा आज आप पूरा करेंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। सरकारी कामों में अटकी हुई फाइल आगे बढ़ सकती है। मन में कुछ नया शुरू करने की इच्छा भी आज जोर पकड़ सकती है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ghaziabad Ac Blast:इंदिरापुरम के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट, आग की लपटें, धू-धूकर जला; मच गया हड़कंप – Fire Broke Out In Flat In Indirapuram Due To Ac Unit Exploding

Cjp Protest:कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम हैंडल बैन, दीपके का केंद्र सरकार पर आरोप; कुछ देर बाद हुआ शुरू – ‘cockroach Janata Partys Instagram Handle Banned; Abhijit Deepke Accuses The Central Government

Rahul Gandhi:राहुल गांधी ने बताया प्रदर्शन के दौरान उनके साथ क्या हुआ? पुलिस वालों का दर्द भी किया बयां – Rahul Gandhi Reveals What Happened During Protest Claims Police Whispered Oust The Government

अनंतनाग में दहला लाल चौक:घाटी में फिर गूंजी गोलियां, आतंकियों ने पुलिसकर्मी को बनाया निशाना; एक जवान बलिदान – Head Constable Ashiq Hussain Martyred In Anantnag Terror Attack.

Cjp Protest Live:कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम हैंडल बैन, अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप – Delhi Police Registers Over 10 Firs After Attack On Raf Jawan During Cjp Protest

रामबन में दर्दनाक हादसा:जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पत्थर गिरने से टेंपो सवार दो की मौत, पांच घायल – Two People Travelling In A Tempo Killed, Five Injured Due To Falling Stones On The Jammu-srinagar Highway.

Leave a Comment