लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

The Bonus Market Update:शेयर बाजार में हरे निशान पर ओपनिंग, सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 23350 के पार पहुंचा – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। भारतीय बाजार के दो बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स 566.32 (0.72%) अंकों की बढ़त के साथ 78,677.56 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 619 अंक के उच्चतम स्तर 78,730.32 पर पहुंचा। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 144.45(0.60%) अंक उछलकर 24,375.75 के स्तर पर पहुंच और देखते-देखते 169.65 अंक चढ़कर 24,400.95 तक की छलांग लगाने में सफल रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई और एलएंडटी के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। 

बाजार में आई तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 462 लाख करोड़ रुपये हो गया।

बाजार में हरियाली का क्या कारण?

वैश्विक भू-राजनीतिक चिंताओं के कम होने और अमेरिका तथा ईरान के बीच वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीदों के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों के बेंचमार्क सूचकांकों- सेंसेक्स और निफ्टी- में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और विदेशी फंडों की वापसी से बाजार की धारणा को सकारात्मक बल मिला है।

बाजार के प्रमुख सेक्टर्स में क्या चल रहा?

बाजार की इस तेजी के बीच कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जबकि कुछ पर दबाव बना रहा:


  • टॉप गेनर्स: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इटरनल (Eternal), इन्फोसिस (Infosys), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाटा स्टील (Tata Steel) और इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

  • टॉप लूजर्स: दूसरी ओर, सन फार्मा (Sun Pharma) और टाइटन (Titan) के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के 30 शेयरों का हाल

वैश्विक बाजार का क्या हाल और कच्चे तेल का भाव क्या?

एशियाई बाजारों में भी मजबूत कारोबारी धारणा देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार भी अधिकतर बढ़त के साथ ही बंद हुए थे। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड मामूली 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.97 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बाजार की चाल पर जानकारों की क्या राय?

इनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. के अनुसार, “अमेरिका-ईरान वार्ता को फिर से शुरू करने की दिशा में प्रगति के इर्द-गिर्द नए सिरे से पैदा हुए आशावाद ने तत्काल भू-राजनीतिक चिंताओं को कम करने में मदद की है, जिससे समग्र जोखिम लेने की क्षमता में वृद्धि हुई है”।



उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें अब 94-95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल की सीमा में समेकित हो रही हैं, जो घरेलू बाजार के लिए एक सकारात्मक है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने बुधवार को 666.15 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे। 



विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पहले कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण एफआईआई की निरंतर निकासी ने भारतीय इक्विटी पर भारी दबाव डाला था। हालांकि, अब बाजार में स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं क्योंकि विदेशी निवेशक 666 करोड़ रुपये का निवेश कर फिर से मामूली रूप से शुद्ध खरीदार (नेट बायर्स) बन गए हैं। 

बाजार में आगे के लिए क्या आउटलुक?

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक शांति, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता और विदेशी निवेशकों के लौटते भरोसे ने भारतीय बाजारों को एक मजबूत आधार प्रदान किया है। यदि वैश्विक मोर्चे पर कोई नई नकारात्मक खबर नहीं आती है, तो अल्पकाल में बाजार की यह रिकवरी और स्थिरता आगे भी जारी रह सकती है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुर्घटना:अफ्रीकी देश केप वर्डे में सड़क हादसा, फोगो द्वीप के पहाड़ी इलाके में बस दुर्घटनाग्रस्त; 25 की मौत – At Least 25 People Dead In A Bus Crash In Cape Verde’s Fogo Island, Officials And Media Say

बिग बॉस 20 लाइव:आज से शुरू होगा रियलिटी शो, कुछ ही देर में सलमान करवाएंगे घरवालों से मुलाकात – Bigg Boss 20 Live: Contestants Entry Salman Khan Show Latest Updates

डॉक्टरों से गाली-गलौच, स्टाफ को थप्पड़:17 के खिलाफ केस; पालघर अस्पताल में सीटी स्कैन को लेकर क्यों भिड़े लोग? – Maharashtra Palghar Hospital Clash Ct Scan Govinda 17 Booked

दिल्ली इमारत हादसे की भयावह तस्वीरें:बिल्डिंग गिरते ही हर तरफ धुंध ही धुंध, फिर मची चीख-पुकार, देखें वीडियो – Horrifying Images Of The Building Collapse In Delhi

‘लोकप्रियता नहीं, जनस्वास्थ्य जरूरी’:fda की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब; क्या बोले? – Tukaram Mundhe Says Public Health Matters More Than Popularity Amid Maharashtra Fda Crackdown

पंजाब कांग्रेस:दो चरणों की कवायद भी खत्म नहीं कर सकी गुटबाजी, खुलकर सामने आई थी खेमेबाजी – Punjab Congress Factionalism Persists: Bhupesh Baghel Two-phase Effort Fails To End Internal Rift

Leave a Comment