{“_id”:”69dfb404101dcae53c08ebb0″,”slug”:”divya-dutta-exclusive-interview-share-how-her-mother-confronts-terrorist-actress-recall-old-incident-2026-04-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Exclusive: आतंकवादियों के साथ कार में थीं मां, फिर हुई दिल दहला देने वाली घटना; दिव्या दत्ता ने सुनाया किस्सा”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}
Divya Dutta Exclusive Interview: दिव्या दत्ता ने बड़े पर्दे पर ऐसे कई किरदार निभाए जो कई अदाकाराएं शायद ही निभा पाएं। हिम्मती होने का यह गुण उन्हें अपनी मां से मिला। जब पंजाब आतंकवाद की आग में जल रहा था, तब दिव्या दत्ता की मां का सामना भी कुछ आतंकियों से हुआ था? उस कभी ना भूल पाने वाले किस्से को दिव्या दत्ता ने हाल ही में अमर उजाला के साथ साझा किया।

दिव्या दत्ता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
‘मां एक ट्रेनिंग के लिए लुधियाना से चंडीगढ़ जा रही थीं। कर्फ्यू का माहौल था। मां की जीप पंचर हो गई तो उन्हाेंने लिफ्ट मांगी। एक गाड़ी सामने ठहरी। मां ने पूछा आगे तक छोड़ देंगे? उन लोगों ने एक-दूसरे को देखा और मां को अपनी कार में बैठा लिया।’
बरसों पहले जब पंजाब आतंकवाद की आग में जल रहा था तब दिव्या दत्ता की मां के साथ एक डरावनी घटना घटी थी। इसी घटना बात का जिक्र दिव्या दत्ता ने अमर उजाला से हुई हालिया बातचीत में किया।
आवाज होती थी तो दिल दहल जाता था
बातचीत के दौरान दिव्या ने पंजाब के उस दौर को याद किया, जब वहां आतंकी घटना हो रही थीं। वह कहती हैं, ‘वो दिन बहुत ही मुश्किल भरे थे। मां की सरकारी नौकरी थी और उन्हें पेपर साइन करने पड़ते थे। मां का काम नीचे वाले फ्लोर पर होता था और हम ऊपर रहते थे। मैं उस वक्त दस बार हर दरवाजे और खिड़की को चेक करती थी। कोई भी आवाज होती थी तो दिल दहल जाता था।
एक दिन कुछ लोग आए, उन्होंने कहा कि मैडम पेपर साइन करने हैं। मैं मां के दुपट्टे के पीछे छिपकर देख रही थी, उस वक्त सोचा कि आगे आ जाऊं। लेकिन उन लोगों ने कुछ नहीं कहा, बस काम होने पर चले गए।’
ये खबर भी पढ़ें: Exclusive: डॉक्टर परिवार की दिव्या दत्ता कैसे बनीं अदाकारा? शादी न करने को लेकर खोला राज; साझा की अनसुनी बातें


