लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अक्षय कुमार की वो फिल्म जिसने बजट से 344% ज्यादा की कमाई, रातों-रात खिलाड़ी कुमार को बनाया सुपरस्टार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं. हालांकि एक्टर की कोविड 19 के बाद रिलीज हुई कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई हैं ऐसे में ‘भूत बंगला’ से काफी उम्मीदें हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खिलाड़ी कुमार की एक फिल्म ने अपने बजट से 344 फीसदी ज्यादा कमाई की थी और एक्टर को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था.

इस फिल्म ने अक्षय कुमार को बनाया सुपरस्टार
दरअसल हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की 24 दिसंबर 1999 को रिलीज हुई फिल्म जानवर के बारे में. इस फिल्म का निर्देशन सुनील दर्शन ने किया था और इसमें अक्षय कुमार के अलावा करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी ने अहम रोल निभाया था. ये फिल्म उस साल की बड़ी हिट साबित हुई थी हालांकि इसे क्रिटिक्स से मिला-जुला रिव्यू मिला था लेकिन अक्षय की परफॉर्मेंस की जबरदस्त तारीफ हुई थी थी. इस फिल्म ने अक्षय के करियर को ऊचाईंयों तक पहुंचा दिया था और उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था.  

बजट से 344 फीसदी ज्यादा की थी कमाई
बता दें कि जानवर को बेहद कम बजट में बनाया गया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी लागत  4.5 करोड़ रुपये थी. वहीं बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक इसने अपनी लागत के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर 15.48 करोड़ की कमाई की थी. यानी इसने अपने बजट से 3 गुना से भी ज्यादा कमाकर इस फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया था.

जानवर ने कितना फीसदी कमाया था मुनाफा
4.5 करोड़ की लागत में बनी जानवर ने अपने बजट से 3.4 गुना से ज्यादा कमाई की थी. जो कि प्रतिशत में 344 फीसदी होता है. वहीं बजट निकालने के बाद इसे 244 फीसदी का नेट प्रॉफिट हुआ था.यानी ये फिल्म मेकर्स के लिए बड़े फायदे का सौदा साबित हुई थी. 

अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्में
फिलहाल अक्षय कुमार की 17 अप्रैल को भूत बंगला रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. इसके अलावा एक्टर के पास हैवान, वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्में भी हैं. 

 

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘ओह माय डॉग’ में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी

कैरेक्टर एक्टर्स को मिलती है छोटी वैनिटी वैन, सुधीर पांडे बोले- जितना पानी की बोतल पर खर्च होता है उतने में छोटे बजट की फिल्म बन जाए

आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

‘धोखेबाज और स्पाइनलेस हो… ‘ CJP प्रोटेस्ट पर चुप रहने की कैटरीना कैफ को मिली ऐसी सजा, झेलना पड़ा ये बड़ा नुकसान

Bollywood News: शाहरुख खान की ‘किंग’ की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

‘अब नहीं तो कब!’ प्रतिभा रांटा से गुरफतेह पीरजादा तक, मुंबई में छात्रों संग सड़कों पर आए ये सितारे

Leave a Comment