लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ये कैसी नाकाबंदी:अमेरिका को सीधे चुनौती दे रहा ईरान, चीन के बाद होर्मुज से गुजरे दो और जहाज, ऐसे दिया चकमा – Us Iran Tensions Two Ships Reach Iran Despite Us Blockade Hormuz Strait Maritime Security

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिकी पाबंदी के बावजूद दो मालवाहक जहाज ईरान के बंदरगाहों तक पहुंचने में सफल रहे। ब्रिटिश शिपिंग मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन जहाजों ने पकड़े जाने से बचने के लिए अपने ‘स्वचालित पहचान प्रणाली’ (एआईएस) के डेटा में चालाकी से बदलाव किया था।

ब्रिटिश मीडिया संस्थान ‘लॉयड लिस्ट’ ने बताया कि जब से अमेरिका ने ईरान आने-जाने वाले जहाजों पर पाबंदी लगाई है, तब से कुछ जहाज अपनी मंजिल की जानकारी बदल रहे हैं। ईरान के झंडे वाले दो कंटेनर जहाजों ने पहले अपनी मंजिल दक्षिणी ईरान का ‘बंदर अब्बास’ बंदरगाह बताया था। लेकिन नाकेबंदी शुरू होते ही उन्होंने अपने संदेश को बदलकर ‘पीजी पोर्ट्स’ (फारस की खाड़ी के बंदरगाह) कर दिया। इस चालाकी की मदद से वे मंगलवार को सफलतापूर्वक बंदर अब्बास पहुंच गए। जानकारों का कहना है कि जहाजों के इस कदम से अमेरिकी खुफिया तंत्र के लिए जानकारी जुटाना मुश्किल हो जाएगा। अब इन जहाजों को ट्रैक करने के लिए अमेरिका को और ज्यादा संसाधनों की जरूरत पड़ेगी।

दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने मंगलवार को बताया कि इस मिशन में 10,000 से ज्यादा सैनिक तैनात हैं। इनमें नाविक, मरीन और वायु सैनिक शामिल हैं। इस घेराबंदी में एक दर्जन से ज्यादा युद्धपोत और दर्जनों विमानों की मदद ली जा रही है। अमेरिका का कहना है कि वे बिना किसी भेदभाव के हर देश के जहाज को रोक रहे हैं। कमांड ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि छह व्यापारिक जहाजों ने उनके आदेश को माना और वे ओमान की खाड़ी की ओर वापस मुड़ गए।

ये भी पढ़ें:  UN Reforms: राजदूत पी हरीश बोले- दो-स्तरीय स्थायी सदस्यता गलत, भारत ‘वीटो के अधिकार पर जी4 के प्रस्ताव’ के साथ

अमेरिकी सेना का दावा है कि पहले 24 घंटों में कोई भी जहाज उनकी नाकेबंदी को पार नहीं कर पाया। यह पाबंदी फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी तटीय इलाकों पर लागू है। हालांकि, समुद्री डेटा फर्म ‘केप्लर’ का कहना है कि सोमवार से अब तक कम से कम नौ व्यापारिक जहाजों ने इस रास्ते को पार किया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में अमेरिका के कम से कम 15 युद्धपोत मौजूद हैं।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अगर ईरान का कोई भी जहाज अमेरिकी नाकेबंदी के करीब आता है, तो उसे तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इन जहाजों के खिलाफ वैसी ही कार्रवाई करेंगे जैसी समुद्र में ड्रग तस्करों के खिलाफ की जाती है।

बता दें कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद से इस समुद्री रास्ते पर जहाजों की आवाजाही बहुत कम हो गई है। पहले यहां से रोजाना 100 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, जो अब घटकर 10 प्रतिशत से भी कम रह गए हैं।

अन्य वीडियो-


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सत्य निकेतन पीजी हादसा:दीवार तोड़ी, बेसमेंट में भरा मलबा, इमारत में काम करवा रहे कॉन्ट्रैक्टर ने खोला राज – Satya Niketan Pg Incident Wall Demolished Debris Filled Basement Contractor Overseeing Work Reveals Details

एपल ने लॉन्च किए नए एयरपॉड्स 5: क्या नया मिला और भारत में कितनी है कीमत? यहां एक क्लिक में जानें सबकुछ – Apple Launches Airpods 5 H3 Chip, Anc Variants: Check India Price, Features & Upgrades

Iphone Launch Event Live: आईफोन 18 प्रो का हुआ खुलासा, एपल ने पेश किए नए रंग, 2एमएम टेक पर बना है चिप – Apple Event 2026 Iphone 18 Pro Foldable Iphone Apple New Watch Airpods Launch Today Details

क्या अमेरिका ईरान पर फिर दागेगा मिसाइलें?:संदिग्ध परमाणु ठिकाने पर बढ़ी हलचल, भूमिगत अड्डों पर हमले की तैयारी – Iran Nuclear Site: Surge In Construction At Pickaxe Mountain As Us Considers Deep Underground Strike

एमपी:बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नदी पार करने वाले पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित – Patwari Seen Crossing A River While Riding On An Elderly Man Back Video Goes Viral

मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर बरसे नितिन गडकरी:लापरवाह ठेकेदारों को लेकर कौन सा नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं? – Mumbai-goa Highway Delays: Nitin Gadkari Promises Strict Action Against Errant Contractors And Officials

Leave a Comment