लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar New Cm:बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी आज लेंगे शपथ, अब दो डिप्टी सीएम जदयू से होंगे – Bihar New Cm: Swearing-in Ceremony At Lok Bhavan, Cm Samrat Chaudhary, Deputy Cm Jdu, Bjp

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार में भारतीय जनता पार्टी पहली बार अपना मुख्यमंत्री दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल से होकर जनता दल यूनाइटेड के रास्ते 2017 में भाजपा में आए पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी को बिहार का 24वां मुख्यमंत्री चुना गया है। पहले भाजपा फिर एनडीए की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट के नाम पर मुहर लगी। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें मखाना की माला पहनाकर अपनी विरासत सौंपी। आज सुबह 10:50 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। राज्यपाल सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम को शपथ दिलाएंगे। आज सम्राट चौधरी समेत तीन लोग ही शपथ लेंगे। बाकी मंत्री बाद में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, एनडीए से सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 

Nitish Kumar: कब से अब तक बिहार के CM रहे नीतीश कुमार? पहली बार महज सात दिन के लिए कुर्सी पर बैठे थे

जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम

2020 में जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी तो भाजपा ने दो डिप्टी सीएम दिए। इसमें रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद को मौका मिला। इसके बाद दो बार फिर एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। इन दोनों बार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बनाया गया। अब चूंकि भाजपा बड़े भाई की भूमिका है, तो जदयू से दो डिप्टी सीएम होंगे। पहले चर्चा थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे। लेकिन, वह नहीं माने। इसलिए जदयू ने भूमिहार जाति से आने वाले विजय चौधरी और यादव जाति से आने वाले बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया। दोनों नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाने हैं। 

Nitish Kumar : ‘2030 तक का इंतजाम कर जा रहा हूं’- CM पद से इस्तीफे के साथ नीतीश कुमार का संदेश

अब जानिए सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे जीवन में भाजपा ने मुझे सेवा के कई अवसर दिए हैं। मैं करीब 30 वर्षों से एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं, लेकिन पहले मेरे साथ कोई विचारधारा नहीं थी। मैं 2015 से भाजपा के लिए काम कर रहा हूं। तब से पार्टी ने जब जो दायित्व दिया, उसे मैंने जिम्मेदारी के साथ निभाया। मुझे पार्टी ने कई पदों पर काम करने का मौका दिया। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया। जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। 2025 में जब दोबारा NDA की सरकार बनी तो मुझे गृह विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला। आज मुझे फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इसे मैं निभाने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को आश्वस्त करता हूं कि भाजपा की विचारधारा देश को सर्वोपरि मानने और उसे सर्वश्रेष्ठ बनाने के संकल्प को हम आगे बढ़ाते रहेंगे और पार्टी को प्राथमिकता देंगे। नीतीश कुमार ने बहुत सी बातें सिखाई हैं। सरकार कैसे चलाई जाती है, बिहार में सुशासन कैसे स्थापित होता है और लोकतंत्र के लिए क्या अच्छा है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन और नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के संकल्प को साथ लेकर हम बिहार को समृद्ध बनाएंगे और देश को विकसित करने में अपना योगदान देंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीनगर:कश्मीरी पंडितों को व्हाइट कॉलर आतंकी बताकर हत्या की धमकी, यूएलसी का 40 दिन में छठा पत्र – Srinagar: Kashmiri Pandits Threatened With Death After Being Labeled ‘white-collar Terrorists’.

देहरादून:नए रिकॉर्ड की ओर चारधाम यात्रा, 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है दूसरा चरण; चुनौतियां लेंगी परीक्षा – ्ा Heading Towards A New Record; Second Phase Set To Begin On September 15

‘बेचारा’ कहने पर भड़के प्रशांत किशोर:सीएम सम्राट चौधरी को बताया ‘अनपढ़ अपराधी’; बाढ़-शराबबंदी पर क्या बोले? – Kishor Fumes At Samrat’s ‘bechara’ Remark, Calls Him ‘uneducated Criminal’

स्विट्जरलैंड में बस हादसा:डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी – Switzerland Bus Overturns Updates Dutch Tour Bus Accident Several Dead Casualties Rescue Police Hindi News

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार:15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य – Delhi Ready For Brics: 15,000 Personnel To Be Deployed, Pier C Opened For International Flights

अमेरिका:ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा? – Appeals Court Hands Trump A Loss On Mail Voting As Supreme Court Considers His Executive Order

Leave a Comment