लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

KKR के खिलाफ भी नहीं हुई MS Dhoni की वापसी, जानें ‘थाला’ के रिटर्न पर ताजा अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एमएस धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में वापसी नहीं की है. CSK के फैंस को उम्मीद थी कि ‘थाला’ 14 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ मैच में वापसी करेंगे, लेकिन उनकी उम्मीदों को झटका लगा है. टॉस के समय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ कहा कि केकेआर के खिलाफ मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं होगा.

यह चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में पांचवां मैच है. चेन्नई अब तक सीजन में केवल एक जीत दर्ज कर सकी है और अगले मैचों में हार से उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका लगता चला जाएगा. बताते चलें कि लीग स्टेज में एक टीम 14 ही मैच खेलती है. इसलिए KKR के खिलाफ मैच के बाद सीएसके के केवल 9 ही मैच बचे होंगे. आखिर धोनी कब तक मैदान में वापसी कर पाएंगे, क्या है उनके रिटर्न को लेकर ताजा अपडेट?

एमएस धोनी की फिटनेस पर ताजा अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर ये है कि एमएस धोनी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं. केकेआर के खिलाफ मैच के लिए धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में थोड़ा अभ्यास किया था. मगर सुपर किंग्स के फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि धोनी को पूरी तरह फिट होने में ज्यादा समय लग सकता है. धोनी ने पूरे जोश के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू नहीं किया है.

धोनी अगले 10 दिन में भी फिट नहीं हो पाते हैं, तो चेन्नई के तीन मैच मिस कर चुके होंगे. अगले 10 दिनों में उनके फिट होने की उम्मीद बहुत कम ही नजर आती है, क्योंकि उन्होंने विकेटकीपिंग का जरा भी अभ्यास नहीं किया है.

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग कह चुके हैं कि धोनी टीम की रणनीतियों में अपना योगदान दे रहे हैं. मगर धोनी कब तक वापसी कर पाएंगे, इसकी तारीख पर कोई खुलासा नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें:

रातों-रात स्टार बने प्रफुल्ल हिंगे… 24 घंटे के अंदर करीब 400 गुना बढ़ गए फॉलोअर्स

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment