लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Update: आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें दिल्ली से गोवा तक के रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Today on April 14: आज मंगलवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. भारत की तीन प्रमुख तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) — इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) —वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में होने वाले बदलावों के अनुसार हर दिन ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं, जो हाल के दिनों में स्थिर बनी हुई हैं. 

कैसे जानें कीमतें?

तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती है, जिसकी जानकारी आप SMS के जरिए भी पा सकते हैं.

  • Indian Oil- RSP <शहर का कोड> लिखकर 9224992249 पर भेज दें.
  • BPCL- RSP <शहर का कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें. 

कैसे तय होती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

ईरान, इजरायल और अमेरिका में जंग के बीच हाल के दिनों में वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उथल-पुथल के बावजूद, भारत में सरकार की तरफ से यह संकेत दिया है कि रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी, जिससे कंज्यूमर्स को राहत मिलेगी और महंगाई के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी.

बता दें कि पेट्रोप पंप स्टेशनों में ईंधन की कीमतें वैश्विक, आर्थिक और घरेलू कारकों के मेल से तय होती हैं. इसके मूल में कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत है—जो पेट्रोल और डीजल दोनों के लिए मुख्य कच्चा माल है—और जिसका उपभोक्ताओं द्वारा अंततः चुकाई जाने वाली कीमत पर सबसे बड़ा असर पड़ता है.

रुपया-डॉलर विनिमय दर एक और अहम कारक है क्योंकि भारत कच्चे तेल के आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर है. जब डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो कच्चा तेल खरीदने की लागत बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर ईंधन की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में सामने आ सकता है.

आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये 92.02 रुपये
चेन्नई 100.80 रुपये  92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
चंडीगढ़  94.30 रुपये 82.45 रुपये
गोवा पणजी 95.51 रुपये 88.07 रुपये
ईटानगर  90.56 रुपये 80.13 रुपये
पोर्ट ब्लेयर 82.46 रुपये 78.05 रुपये

ये भी पढ़ें: 

LPG Cylinder Price: कहीं 980 तो कहीं 939 रुपये में मिल रहा घरेलू LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment