लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पहले 6 ओवर में बनेंगे 200 रन? IPL में आज बनेगा नया इतिहास, जानें कैसे?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: IPL 2026 टूर्नामेंट का 21 वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. एक तरफ राजस्थान है, जो लगातार चार मैच जीत चुकी है, दूसरी ओर 4 मुकाबलों में तीन हार झेल चुकी हैदराबाद जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी. मगर आज के मैच में पावरप्ले का खेल सबसे ज्यादा चर्चा में रहेगा, जिसमें 200 रन बन सकते हैं. यहां समझ लीजिए पावरप्ले का पूरा खेल.

पहले 6 ओवर में बनेंगे 200 रन?

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स, दोनों ऐसी टीम हैं जिनके पास ऐसे ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो अच्छे से अच्छी गेंदबाजी लाइन-अप को तहस-नहस करते आ रहे हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो पिछले मैच में ही पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने मिलकर पावरप्ले में 105 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था. जो IPL के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी है.

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में RCB के खिलाफ पावरप्ले के भीतर 97 रन बना डाले थे. उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचाते हुए 26 गेंद में 78 रन बनाए थे. दोनों टीमों का कुल पावरप्ले स्कोर 200 के पार जाता है. आज भी दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाज अच्छे टच में दिखे, तो जरूर दोनों टीम मिलाकर पावरप्ले में 200 से ज्यादा रन बना सकती हैं.

वैभव और अभिषेक पर नजर

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर सबकी नजरें टिकी होंगी. एक तरफ वैभव हैं, जो टूर्नामेंट में 200 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है. उन्होंने इस सीजन अब तक 266.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वहीं SRH के अभिषेक शर्मा पिछले मुकाबले में 74 रन बनाकर आ रहे हैं. IPL 2026 में उनका स्ट्राइक रेट अब तक 218.64 का रहा है. ये दोनों बल्लेबाज आज के मैच में भी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

फिर चर्चा में Yuzvendra Chahal, एक्ट्रेस ने साझा की पर्सनल चैट; वीडियो से मचा हड़कंप

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment