लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर! इन शहरों में मीटिंग का शेड्यूल जारी, 1.80 लाख की मंथली सैलरी पर वैकेंसी भी निकाली

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है. इसके लिए ड्राफ्टिंग और कंसल्टेशन के प्रॉसेस को रफ्तार देते हुए कई अहम बैठकें शेड्यूल की गई हैं. 8वां वेतन आयोग इस महीने और अगले महीने नई दिल्ली और पुणे में स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक करने जा रहा है. इसमें कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और सेंट्रल गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन और इंस्टीट्यूशन के साथ तमाम विषयों पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद कमीशन मुंबई सहित दूसरे राज्यों का रूख करेगा. 

बैठकों में हिस्सा लेने के लिए किसी भी एसोसिएशन को पहले 8वें पे कमीशन के साथ अपॉइंटमेंट लेना होगा. साथ ही पे कमीशन से जुड़े सुझावों का एक मेमोरेंडम जमा करना होगा. मीटिंग के लिए वेतन आयोग की तरफ से भी स्टेकहोल्डर्स से संपर्क करने की कोशिशें जारी हैं. इसी के साथ कमीशन ने कंसल्टेंट्स के लिए 20 वैकेंसी भी निकाली है. यह एक फुल-टाइम जॉब होगी, जिसके लिए  1.80 लाख रुपये तक की मंथली सैलरी रखी गई है. पार्ट-टाइम रोल (महीने में 6 दिन और महीने में 12 दिन) के लिए भी ऑप्शन हैं. 

कब-कब और कहां होंगी बैठकें?

कर्मचारी संगठनों और स्टेकहोल्डर्स के साथ सीधे संवाद के लिए बैठकोंं का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:-

  • 28,29 और 30 अप्रैल को नई दिल्ली में बैठक होगी.
  • 4-5 मई को आयोग पुणे में बैठक करेगा.  

बैठक का मकसद

कर्मचारी यूनियन आठवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.25 करने और न्यूनतम वेतन को 18000 से बढ़ाकर 41000-51480 रुपये करने की मांग कर रहे हैं. बैठक में इन सभी विषयों पर ही चर्चा होगा.बैठक में हिस्सा लेने के लिए ऑफिशियल पोर्टल 8cpc.gov.in या Innovate India (MyGov) पर जाएं. यहां ऑनलाइन मेमोरेंडम जमा करें.इसके लिए लास्ट डेट 30 अप्रैल, 2026 है. मेमोरेंडम जमा करने के बाद आपको बैठक में हिस्सा लेने के लिए ईमेल भेजकर अपॉइंटमेंट भी लेना होगा. 

ये भी पढ़ें:

8वें वेतन आयोग का गणित: लागू होने के बाद ‘टेक-होम’ सैलरी होगी दमदार, महंगाई भत्ते पर बड़ी अपडेट 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment