लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘जन नायकन’ को लीक करने वाले आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, 6 लोग गिरफ्तार; सैकड़ों पायरेटेड लिंक्स को हटाया – Six Accused Of Leaking Vijay Film Jana Nayakan Arrested Hundreds Of Pirated Links Removed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को पहले 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज करने का प्लान था, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़ी समस्याओं की वजह से रिलीज टाल दी गई थी। इसके बाद फैंस इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही 10 अप्रैल को फिल्म रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले पर बड़ी कार्रवाई की है। 

6 आरोपियों को किया गिरफ्तार


तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने सुपरस्टार विजय की फेयरवेल फिल्म ‘जन नायकन’ की HD प्रिंट में अवैध ऑनलाइन लीक के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

300 से ज्यादा पायरेटेड लिंक्स हटाए


यह कार्रवाई फिल्म के मेकर्स केवीएन प्रोडक्शंस की शिकायत के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि फिल्म को बिना अनुमति कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। अधिकारियों ने इस दौरान 300 से ज्यादा पायरेटेड लिंक भी हटा दिए हैं, ताकि फिल्म के अवैध प्रमोशन को रोका जा सके।

साइबर क्राइम विंग की अपील


साइबर क्राइम विंग ने लोगों से अपील की है कि वे ‘जन नायकन’ या किसी भी कॉपीराइट कंटेंट को डाउनलोड, स्ट्रीम या शेयर न करें। उन्होंने साफ कहा कि पायरेसी एक गंभीर अपराध है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपील के साथ चेतावनी

साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि जो लोग सोशल मीडिया, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या वेबसाइट्स के जरिए ऐसे पायरेटेड कंटेंट को फैलाते हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

वहीं, केवीएन प्रोडक्शंस ने भी एक बयान जारी कर लोगों से कहा है कि वे तुरंत ऐसे अवैध लिंक डिलीट कर दें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नसीरुद्दीन शाह बोले- ‘जाेकर हैं अनुपम खेर’, मुगल काल से की थी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की तुलना; जानें पूरा मामला – Why Naseeruddin Shah Called Anupam Kher A Clown Old Video Goes Viral Amid Ram Temple Row

Iran Revenge List:मोजतबा ने जारी की ‘रिवेंज लिस्ट’, ट्रंप-नेतन्याहू और मेलोनी समेत 13 बड़े वैश्विक नेता शामिल – Trump, Netanyahu, Meloni Among 13 World Leaders Featured On Iran’s ‘revenge List’

क्या सीएम शुभेंदु बदल रहे हैं बंगाल की परंपरा:रथ यात्रा कमेटियों को मिलेंगे ₹5-5 लाख, क्या है पूरा प्लान? – Bengal Pilgrim Facilities Rath Yatra Grants And Seva Kendra Announcement Suvendu Adhikari

Explainer:बिना सुनवाई सालभर तक हिरासत, जुर्म की आशंका पर ही जेल..क्या हैं बंगाल में लागू हुए अपराध-रोधी कानून – West Bengal New Anti Crime Laws Come Into Force Public Safety And Control Of Anti-social Activities Explained

दिल्ली में थाने के अंदर चली गोली:सब-इंस्पेक्टर की मौत, सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग; आत्महत्या की आशंका – Sub-inspector Shot Himself With Service Revolver Inside Madhu Vihar Police Station

Ind W Vs Eng W:भारतीय महिला टीम ने 270 रनों से जीता एकमात्र टेस्ट, स्नेह राणा ने झटके चार विकेट – Ind W Vs Eng W: Eng Women Vs Ind Women, Only Test At London, Eng-w Vs Ind-w Match Updates And Highlights

Leave a Comment