लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Srinagar:आंतकियों के जाली आधार, पैन और वोटर कार्ड बनाने वाले लश्कर नेटवर्क का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार – Srinagar: Nationwide Network Producing Fake Aadhaar, Pan And Voter Cards For Terrorists Exposed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर लश्कर-ए-ताइबा के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। हरियाणा और राजस्थान से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन पर आतंकियों के जाली पहचान पत्र, पैन कार्ड और पासपोर्ट तक बनवाने में मदद करने के आरोप हैं।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों ने आतंकियों को आधार कार्ड, परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) कार्ड और वोटर कार्ड जैसे दस्तावेज बनाकर उन्हें जरूरी लॉजिस्टिकल मदद मुहैया कराई थी। जांच की अगुवाई कर रही श्रीनगर पुलिस ने सबसे पहले इस जानकारी को जुटाया और इनपुट तुरंत केंद्रीय एजेंसियों और अन्य राज्यों की पुलिस से साझा किया ताकि देश में फैले इस नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि उमर उर्फ खरगोश नाम का आतंकी जाली पासपोर्ट हासिल कर इंडोनेशिया भाग गया था। माना जा रहा है कि वह अब अन्य जाली दस्तावेज से किसी खाड़ी देश में जाकर छिप गया है। पाकिस्तान के कराची का उमर 2012 के बाद भारत में घुसपैठ करके आया था। 2024 में राजस्थान के जयपुर से हासिल किए जाली पासपोर्ट से भारत से भाग निकला।

अधिकारी ने बताया कि यह पता तब चला जब श्रीनगर पुलिस ने सात अप्रैल को लश्कर के अंतरराज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा भी शामिल है। वह 16 साल से फरार था और जम्मू-कश्मीर के बाहर छिपकर रह रहा था। श्रीनगर पुलिस ने हुरैरा के साथ ही पाकिस्तानी नागरिक उस्मान उर्फ खुबैब को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अब्दुल्ला ने अपने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में अपनी गतिविधियों की जानकारी दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च को शुरू किए इस ऑपरेशन की पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात खुद निगरानी कर रहे थे। इस ऑपरेशन से लश्कर की फंडिंग और वित्तीय पैटर्न का भी खुलासा हुआ है। आतंकियों ने न सिर्फ जम्मू-कश्मीर में बल्कि कई दूसरे राज्यों में भी नेटवर्क बनाने के लिए जाली दस्तावेज और पहचान का इस्तेमाल किया।

गिरफ्तार पांच लोगों में तीन श्रीनगर के

हालांकि अधिकारियों ने हिरासत में लिए कुछ लोगों को गिरफ्तार करने की संभावना से इन्कार नहीं किया। खासकर उनको जिन्होंने धोखाधड़ी से पासपोर्ट व दूसरे दस्तावेज हासिल करने में मदद की। गिरफ्तार पांच लोगों में श्रीनगर के तीन निवासी मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा हैं। इन पर आतंकियों को पनाह देने, खाना खिलाने और लॉजिस्टिक मदद देने के आरोप हैं।

पूछताछ में नकीब भट ने पुलिस को बताया कि वह लश्कर का हिस्सा था। उसने आदिल से हथियार और गोला-बारूद हासिल किया था।विदेशी आतंकियों को भी मदद दी थी। भट के खुलासे के बाद पुलिस मीर और राशिद भट तक पहुंची। ये दोनों श्रीनगर में लश्कर के सक्रिय साथी थे। गिरफ्तार किए गए लोगों के खुलासे पर श्रीनगर और आसपास के जंगली इलाकों में आतंकियों के कई ठिकाने भी ध्वस्त किए गए।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली पीजी हादसा:किराये के लालच में बनाई थी चार मंजिल, काफी पुरानी थी इमारत; पुलिस की एफआईआर में बड़ा खुलासा – Satya Niketan Building Collapse Fir Claims Allegations Of Unauthorized Construction

सावधान:घर में रखी इन चार चीजों की एक्सपायरी चेक की? तारीख निकलने के बाद भी लोग करते हैं इस्तेमाल – 4 Common Household Items You Should Check For Expiry Before Using Utility News In Hindi

तमिलनाडु:1,020 करोड़ के घोटाले में घिरे पूर्व मंत्री केएन नेहरू पर एफआईआर, पार्टी फंड के नाम पर वसूली का आरोप – Tamil Nadu Fir Against Former Minister Kn Nehru ₹1,020 Crore Scam; Accused Extortion Name Of Party Funds.

यूपी:गैस बुकिंग पर नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की गईं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी – Lpg Update: Services May Be Suspended For Consumers Without E-kyc

बिग बॉस 20:शादी को लेकर ईशा रिखी का बड़ा बयान, काजी तौकीर और यंग के बीच हुई तीखी बहस; नए एपिसोड में क्या खास? – Bigg Boss 20 September 7 Highlights Isha Rikhi Says She Wants To Stay Single Qazi Touqeer And Yung Dsa Clash

एसएससी सीएचएसएल 2026:12वीं पास के लिए मौका, एलडीसी और डीईओ के 2536 पदों पर आवेदन शुरू; कितना मिलेगा वेतन? – Ssc Chsl 2026 Registration Begins For 2,536 Ldc And Deo Posts; Check Salary And Eligibility

Leave a Comment