लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Exclusive:अनूप जलोटा ने आशा भोसले को किया याद, बोले- ‘92 साल की उम्र में भी और काम करना चाहती थीं’ – Asha Bhosle Passed Away Anup Jalota Exclusive Interview Talk About Legendary Singer

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Singer Anup Jalota Exclusive Interview: गायक अनूप जलोटा मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं। उन्होंने अमर उजाला के साथ आशा भोसले से जुड़ी यादें और बातें साझा की हैं।


Asha Bhosle Passed Away Anup Jalota Exclusive Interview Talk About Legendary Singer

अनूप जलोटा ने दिवंगत आशा भोसले से जुड़ी यादें की साझा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

गायिका आशा भाेसले के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हर हस्ती गमगीन है। दिग्गज कलाकार, संगीतकार, गायक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमर उजाला से बात करते हुए गायक अनूप जलोटा ने आशा भोसले से जुड़े किस्से साझा किए। पढ़िए उनकी जुबानी..


Trending Videos

‘आशा जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनकी पूरी जिंदगी और उनकी जर्नी हम सबके लिए एक मिसाल है। लता जी और आशा जी दोनों ही एक स्कूल की तरह थीं। ये कभी खत्म नहीं होंगे। इन्होंने अपने पीछे एक पूरी यूनिवर्सिटी छोड़ दी है। जो भी गाना सीखेगा, वो यही सोचेगा कि लता जी जैसा गाऊं या आशा जी जैसा गाऊं। ये सिर्फ गायकी नहीं है, ये एक पूरा संस्थान है। उनके जाने से बहुत बड़ी कमी हुई है, लेकिन वो इतना कुछ सिखाकर गई हैं कि आने वाले हर सिंगर को उसका फायदा होगा। ये दोनों हमेशा के लिए सबके गुरु रहेंगे।’  


(अनूप जलोटा और आशा भोसले- फोटो क्रेडिट@AnupJalota)

‘आशा जी को खाना बनाने और खिलाने का बहुत शौक था। उन्होंने हमें अपने हाथ से बिरयानी और कबाब बनाकर खिलाए थे। अभी करीब दो महीने पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी। 92 साल की उम्र में भी वो बहुत एक्टिव थीं और कहती थीं कि कुछ प्रोग्राम किया जाए। वो हमेशा खुद को एक्टिव रखती थीं। वो और काम करना चाहती थीं। हमने अपने म्यूजिक में उनसे गाने भी गवाए हैं और उनके साथ डुएट भी गाया है।’ 


‘इस उम्र में तबीयत का थोड़ा कमजोर होना स्वाभाविक है, लेकिन उन्होंने खुद को बहुत अच्छे से संभालकर रखा। वो चलती फिरती थीं और खुद खाना बनाकर लोगों को खिलाती थीं। करीब एक साल पहले दुबई में उन्होंने सोनू निगम के साथ प्रोग्राम भी किया था। हम उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे। उनकी आवाज, उनका प्यार और उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।’  





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Weather:दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश की संभावना, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी – Weather: Thunderstorms And Rain Likely In North-west India, Including Delhi; Imd Warning For Several States

Icl से टकराव के बाद कैसे बनी योजना:साल दर साल चढ़ता गया परवान, पीछे कई बड़े चेहरे; क्या है Ipl की पूरी Abcd? – Ipl 2026 Gt Vs Rcb: History Of Indian Premiere League Icl Controversy Lalit Modi Vision Bcci

आज के दिन:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के साथ करेंगे मन की बात, आईपीएल में बंगलूरू-गुजरात के बीच फाइनल – 31 May 2026 Major Events

Ghaziabad:सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद मुठभेड़ में ढेर, एनकाउंटर में एक सिपाही भी घायल – Ghaziabad: Main Accused In Surya Murder Case Asad Killed In Encounter

Top News:आज भी आंधी-बारिश की संभावना; Ipl में Rcb-gt के बीच खिताबी मुकाबला; होर्मुज में Us ने दागे ‘हेलफायर’ – Top News Delhi Weather Rain Alert Us Iran Hormuz Strait Saket Building Collapse

केनेडी सेंटर नवीनीकरण मामला:नाम हटाने के आदेश पर फूटा राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा, जज पर लगाया पक्षपात का आरोप – Donald Trump Fumes Over Kennedy Center Court Ruling And Legal Setbacks

Leave a Comment