लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नाइजीरियाई वायुसेना ने अपने ही लोगों को बनाया निशाना:200 नागरिकों की मौत, आतंकियों का पीछा कर रहे थे विमान – Nigeria Airstrike Jilli Market Yobe Borno 200 Feared Dead

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां आतंकियों का पीछा कर रहे सेना के लड़ाकू विमानों की गलत बमबारी ने बाजार को श्मशान में तब्दील कर दिया। योबे राज्य के सीमावर्ती इलाके में स्थित एक साप्ताहिक बाजार पर हुई इस बमबारी में कम से कम 200 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना शनिवार रात की है, जब नाइजीरियाई वायुसेना के जेट विमान कट्टरपंथी संगठन बोको हराम के आतंकियों की तलाश में थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विमानों ने बोर्नो और योबे राज्य की सीमा पर स्थित जिल्ली नामक गांव के बाजार को निशाना बनाया। चश्मदीदों का कहना है कि उस वक्त बाजार में भारी भीड़ थी और लोग खरीदारी में व्यस्त थे, तभी आसमान से बरसी मौत ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।

अधिकारियों का विरोधाभासी बयान

हैरानी की बात यह है कि नाइजीरियाई वायुसेना ने आतंकियों को मारने का दावा तो किया है, लेकिन बाजार पर हमले की बात से पल्ला झाड़ लिया है। वायुसेना ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने बोर्नो राज्य के जिल्ली क्षेत्र में बोको हराम के लड़ाकों को ढेर किया है, लेकिन उन्होंने आम नागरिकों के हताहत होने का जिक्र नहीं किया। वहीं दूसरी ओर, पड़ोसी राज्य योबे की सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हवाई हमला एक बाजार के पास हुआ है। योबे राज्य के सैन्य सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल दाहिरू अब्दुसलाम ने पुष्टि की कि जिल्ली के साप्ताहिक बाजार में गए कई लोग इस हमले की चपेट में आए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘पूरी सभ्यता मिट सकती है’: ट्रंप ने बताया क्यों दी थी ईरान को ये धमकी, अब होर्मुज पर भी दे दी कड़ी चेतवानी

चश्मदीदों की जुबानी, खौफ की कहानी

बाजार में दवाइयां बेचने वाले 43 वर्षीय अहमद अली ने रॉयटर्स को बताया कि धमाका इतना तेज था कि मुझे कुछ समझ ही नहीं आया। मैं जान बचाकर भागने ही वाला था कि तभी मेरे एक दोस्त ने मुझे जमीन पर लेटने के लिए खींच लिया। हर तरफ चीख-पुकार मची थी।

स्थानीय पार्षद और फुचिमराम वार्ड के पारंपरिक प्रमुख लावन जन्ना नूर गैदाम ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि घायलों को योबे और बोर्नो के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘यह जिल्ली मार्केट में हुई एक बहुत ही भयावह घटना है। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस हवाई हमले में 200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम योगी:’बहुत हुआ अत्याचार, अब संभल में तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर भगवान की मर्जी से काम होगा’ – Up: Cm Yogi Arrives In Sambhal; Inaugurate And Lay Foundation Stones For Projects Worth ₹569 Crore

Khabaron Ke Khiladi:क्या खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, विश्लेषकों ने बताया आगे कैसे बढ़ेगा ये आंदोलन? – Khabaron Ke Khiladi Sonam Wangchuk Hunger Strike Jantar Mantar Movement Abhijeet Dipke Delhi Police Analysis

Fifa Final Live Streaming:फाइनल के लिए देर रात का करना होगा इंतजार, भारत में कितने बजे से देख सकेंगे मैच? – Fifa World Cup 2026 Spain Vs Argentina Final Live Streaming Where To Watch Football Match Online Free

Odi World Cup 2027:आईसीसी के फैसले पर घमासान, वनडे विश्व कप के नए प्रारूप का डब्ल्यूसीए ने क्यों किया विरोध? – Iccs Revamped Odi World Cup Format Comes Under Intense Criticism From Associates, Wca Know Details

अतुल हत्याकांड:’दामिनी मुझे मरवा न दे, साथ रहना मजबूरी’, मां से कही ये बात; हस्तिनापुर में बहसूमा जैसा कांड – Meerut Snake Murder Atul Case Damini Might Get Me Killed Living With Her Is A Compulsion He Told His Mother

सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन से नाराज सितारे; आमिर की भतीजी से पार्वती तक, इन सेलेब का फूटा गुस्सा – Aamir Khan Niece And Actress Zayn Khan Reaction On Sonam Wangchuk Hunger Strike And Forcibly Taken To Hospital

Leave a Comment