
Bank Holiday next week (13 April to 19 April): कल यानी कि 13 अप्रैल से नया हफ्ता शुरू हो रहा है. इस दौरान कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आपको भी बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अगले हफ्ते बैंक अंबेडकर जयंती, संक्रांति, तमिल नव वर्ष और पोहेला बोइशाख (बंगाली नव वर्ष) के मौके पर बंद रहने वाले हैं.
13 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में बैंकों की छुट्टियों में रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है. जब तक कोई विशेष सार्वजनिक या क्षेत्रीय बैंक अवकाश घोषित न हो, बैंक आमतौर पर हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं. चूंकि अगले सप्ताह का शनिवार महीने का तीसरा शनिवार है इसलिए पूरे भारत में बैंक कामकाज के लिए खुले रहेंगे.
अगले हफ्ते कब और कहां बैंक रहेंगे बंद?
- 13 अप्रैल- बैसाखी/बिहू के उपलक्ष्य में पंजाब, हरियाणा, असम औश्र अन्य उत्तरी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
- 14 अप्रैल- अंबेडकर जयंती/तमिल नव वर्ष/ विशु के चलते लगभग पूरे भारत में छुट्टियां रहेंगी.
- 15 अप्रैल- बंगाली नव वर्ष या पोइला बोइशाख के मौके पर पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
- 16 अप्रैल- बोहाग बिहू के कारण असम में बैंकों का कामकाज ठप रहेगा.
- 19 अप्रैल- रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
यहां ध्यान रखने वाली बात है कि 14 अप्रैल को अंबेडरकर जयंती के दिन सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है इसलिए देश भर में स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर भी बंद रहने वाले हैं.
RBI के अनुसार बैंक की छुट्टियां
RBI सभी बैंक छुट्टियों को तीन हिस्सों में बांटता है- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की छुट्टियां और बैंक अकाउंट क्लोजिंग वाले दिन. RBI के बैंक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, बैंक की छुट्टियां अलग-अलग इलाकों में वहां मनाए जाने वाले त्योहारों और रीति-रिवाजों के आधार पर अलग-अलग होती हैं. हालांकि, सभी बैंक गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर नेशनल हॉलिडे होने के चलते बंद रहते हैं.
आम छुट्टियों के अलावा, बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. शनिवार को होने वाली बैंक की छुट्टी को RBI द्वारा ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत छुट्टी घोषित किया गया है. यह बैंक की छुट्टी चेक और प्रॉमिसरी नोट जारी करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करती है.
छुट्टियों पर लें इन सर्विसेज का सहारा
बैंक की छुट्टियों के दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग का सहारा ले सकते हैं. इसके अलावा, बैंक की छुट्टियों पर ATM भी खुले रहते हैं. इसका मतलब है कि ग्राहक बैंक की छुट्टियों पर भी कैश निकाल सकते हैं, ऑनलाइन पैसे भेज सकते हैं, अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं, मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं और यहां तक कि लोन के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:
इनकट टैक्स भरने वाले ध्यान दें, TRACES 2.0 पोर्टल लॉन्च, अब चुटकियों में होगा आपका काम

