लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लखनऊ की पिच पर फिर धराशाई हुई LSG, अब गुजरात टाइटंस ने 164 पर रोका; कौन है जिम्मेदार?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक बार फिर अपने ही होमग्राउंड पर धराशाई हो गई है. इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में लखनऊ की टीम गुजरात टाइटंस को 164 रनों का लक्ष्य दे पाई. इकाना मैदान की पिच अपने धीमे स्वभाव के लिए हमेशा चर्चा में रही है. कगिसो रबाड़ा को छोड़ दिया जाए, तो गुजरात के सभी गेंदबाज बहुत घातक सिद्ध हुए. विशेष रूप से प्रसिद्ध कृष्णा ने अकेले ही लखनऊ के 4 बल्लेबाजों को आउट किया.

इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने LSG की टीम को 141 रनों पर समेट दिया था, लखनऊ उस मुकाबले को बुरी तरह हार गई थी. सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी पर नजर डालें तो एडन मार्करम के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका. युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी और दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे ने जरूर हाथ खेले, लेकिन वो भी क्रमशः 18 रन और 16 रन बनाकर आउट हो गए.

कौन खराब बल्लेबाजी का जिम्मेदार?

लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत ही खराब रही, जिसके बल्लेबाज गुजरात टाइटंस की ओर से हुई घातक तेज गेंदबाजी के सामने डट ही नहीं पाए. प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाड़ा और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने पारी की पहली 50 गेंदों के भीतर लखनऊ के चारों टॉप बल्लेबाजों को आउट कर दिया था. मार्करम ने 30 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने केवल 11 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत को शुरुआत जरूर मिली, लेकिन 11 गेंद में 18 रन बनाकर चलते बने.

शुरुआत में तेज गेंदबाजी का सामना ना कर पान, लखनऊ की असफलता का बड़ा कारण रही. मिडिल ऑर्डर भी असफल रहा, जहां आयुष बडोनी, निकोलस पूरन और अब्दुल समद भी कठिन परिस्थितियों के सामने डट नहीं पाए.

प्रसिद्ध कृष्णा ने किया तहस-नहस

खासकर गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के आगे लखनऊ के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. उन्होंने 4 ओवरों में केवल 28 रन देकर चार विकेट झटके. नए पर्पल कैप होल्डर बने कृष्णा ने एडन मार्करम, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन और मुकुल चौधरी का विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

‘हारते-हारते थक गए थे…’, चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद बोले कोच, जो कहा वो कर देगा हैरान

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment