लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज:bjp ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को पटना बुलाया – New Government Formed In Bihar Meeting Today At Cm House Bjp Party Jdu Party Patna Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो जाएगा। इसको लेकर सीएम हाउस में आज बैठक होगी, इसलिए भाजपा और जदयू के विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक़, अगले दो दिनों में सभी मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार, जानिए किस नाम पर लग सकती है मुहर? वजह भी समझिए

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद पार्टी ने बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक अधिसूचना में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में भाजपा के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

यह खबर भी पढ़िये-Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत

14 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यपाल को देंगे अपना इस्तीफा

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि मुमकिन है कि 13 अप्रैल को ही संभवतः मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हो। इसके बाद खरमास खत्म होते ही 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: इस्तीफा से पहले ही सीएम हाउस खाली कर रहे नीतीश कुमार, कहां शिफ्ट हो रहा सारा सामान?

दोनों उप मुख्यमंत्री पहुंचे थे सीएम हाउस 


बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शनिवार की शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री लखेंद्र पासवान भी थे। करीब 30 मिनट सभी की नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा लोकभवन भी गए। वह लोकभवन में लगभग 30 मिनट तक रहे। हालांकि राजनीतिक पंडितों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी की मुलाकात और उसके फौरन बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का राजभवन पहुंचना, महज इत्तेफाक नहीं बल्कि किसी बड़े सियासी बदलाव की आहट है। दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक का अचानक रद्द होना इस रहस्य को और गहरा कर रहा है।



 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:अलशिफा का फटा जिगर, पांचों सदस्यों की टूटीं सिर की हड्डियां, अधिक खून बहने से मौत; इस रिपोर्ट से खुलासा – Muzaffarnagar House Collapse All Five Family Members Suffered Skull Fractures Died From Blood Loss

Ghaziabad Ac Blast:इंदिरापुरम के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट, आग की लपटें, धू-धूकर जला; मच गया हड़कंप – Fire Broke Out In Flat In Indirapuram Due To Ac Unit Exploding

Cjp Protest:कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम हैंडल बैन, दीपके का केंद्र सरकार पर आरोप; कुछ देर बाद हुआ शुरू – ‘cockroach Janata Partys Instagram Handle Banned; Abhijit Deepke Accuses The Central Government

Rahul Gandhi:राहुल गांधी ने बताया प्रदर्शन के दौरान उनके साथ क्या हुआ? पुलिस वालों का दर्द भी किया बयां – Rahul Gandhi Reveals What Happened During Protest Claims Police Whispered Oust The Government

अनंतनाग में दहला लाल चौक:घाटी में फिर गूंजी गोलियां, आतंकियों ने पुलिसकर्मी को बनाया निशाना; एक जवान बलिदान – Head Constable Ashiq Hussain Martyred In Anantnag Terror Attack.

Cjp Protest Live:कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम हैंडल बैन, अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप – Delhi Police Registers Over 10 Firs After Attack On Raf Jawan During Cjp Protest

Leave a Comment