लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बीच Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात, 90 मिनट हुई बातचीत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. पहले दिन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. अब इस बड़ी कामयाबी के बीच रणवीर शुक्रवार (10 अप्रैल) को नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की. इस दौरान रणवीर व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहने नजर आए. इस वक्त उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

रणवीर सिंह और मोहन भागवत के बीच हुई डेढ़ घंटा बातचीत
ETimes की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्ड पहुंचे. वहां से वो सीधा महल इलाके में स्थित संघ के ऑफिस पहुंचे. रणवीर और मोहन भागवत के बीच करीब डेढ़ घंटा बातचीत हुई. इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘धुरंधुर 2’ के बारे में भी चर्चा की. रणवीर ने संघ के कामकाज, उनकी सेवा योजनाओं और जमीनी स्तार पर किए जा रहे काम को भी जाना. 

धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात, 90 मिनट हुई बातचीत

रणवीर सिंह ने RSS के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि
मुलाकात के बाद रणवीर सिंह रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर भी गए, जहां उन्होंने RSS के संस्थापक डॉ. के.बी. हेडगेवार और सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की.  

‘धुरंधर 2’ के बारे में जानिए
‘धुरंधर 2’ की बार करें तो इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं. इस फिल्म में संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं. सैकनिल्क के अनुसार, ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1,060.42 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म का पहला पार्ट ‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. 

ये है रणवीर सिंह की अगली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अब फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर हैं. रणवीर सिंह इस फिल्म में कृति सैनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment