लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Csk Vs Dc Live Score:दिल्ली ने टॉस जीतकर चेन्नई के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग-11 – Csk Vs Dc Ipl Live Score: Chennai Super Kings Vs Delhi Capitals Today Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:02 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। आकिब अबी और आशुतोष शर्मा को नीतीश राणा और विपराज निगम की जगह मौका दिया गया है। वहीं, चेन्नई की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है और मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत को मौका मिला है।

06:49 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

चेन्नई के लिए सरफराज खान शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने तीन पारियों में 99 रन 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती दी है। वहीं, दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी अहम होगी। ये दोनों गेंदबाज बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते और टी20 क्रिकेट में यह बहुत बड़ी ताकत बन चुकी है।

06:49 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: टीम अपडेट

चेन्नई के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और इस मैच में उनके खेलने की संभावना कम है। हालांकि ब्रेविस की वापसी करीब है और अगर वह फिट होते हैं, तो टीम में बदलाव हो सकता है। दिल्ली की बात करें तो नीतीश राणा अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में आशुतोष शर्मा को मौका मिल सकता है।

06:48 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: दिल्ली की अपनी चुनौती

दिल्ली कैपिटल्स भी दबाव में है। पिछले मैच में डेविड मिलर का आखिरी ओवर में लिया गया फैसला टीम पर भारी पड़ा। उन्होंने जोखिम लेते हुए बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे और टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब दिल्ली को अपने फैसलों में संतुलन लाना होगा, क्योंकि इस टूर्नामेंट में गलतियों की गुंजाइश बहुत कम है।

06:47 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: ओपनिंग जोड़ी पर टिकी उम्मीदें

चेन्नई की सबसे बड़ी चिंता उनकी ओपनिंग जोड़ी रही है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। दोनों के बीच साझेदारियां 14, 14 और नौ रन की रही हैं, जो टीम के लिए परेशानी का कारण बनी हैं। अगर यह जोड़ी चलती है, तो चेन्नई का पूरा बल्लेबाजी क्रम मजबूत हो सकता है। इससे शिवम दुबे को स्पिन के खिलाफ खुलकर खेलने का मौका मिलेगा और डेवाल्ड ब्रेविस के लिए भी मंच तैयार होगा, जो इस मैच में वापसी कर सकते हैं।

06:47 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: चेन्नई बनाम दिल्ली

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। जहां चेन्नई अपनी खराब शुरुआत से उबरने की कोशिश में है, वहीं दिल्ली भी पिछले मैच की गलतियों से सबक लेकर वापसी करना चाहेगी।

06:33 PM, 11-Apr-2026

CSK vs DC Live Score: दिल्ली ने टॉस जीतकर चेन्नई के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग-11

IPL Live Cricket Score, CSK vs DC Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई हार का चौका लगाने से बचने का उद्देश्य लेकर उतरी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स को सत्र की तीसरी जीत की तलाश है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘चीन चुनौती, पाकिस्तान खतरा’:पूर्व Cds चौहान ने गिनाईं भारत की चुनौतियां, कहा- हर मोर्चे पर मुस्तैद रहना अहम – China Challenge Pakistan Threat Ex Cds Anil Chauhan Outline India Challenge Says Remaining Vigilant All Fronts

केतन हत्याकांड:आरोपी चेतन का दोस्त गिरफ्तार, ढाई महीने पहले लोहागढ़ किले पर हुई थी वारदात; कहां पहुंची जांच? – Pune Ketan Murder Accused Chetan Friend Ritesh Arrest Lohagarh Fort Siya Conspiracy Probe Maharashtra Police

आठ नए चीफ जस्टिस नियुक्त:जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक बदलाव, किस हाईकोर्ट में कौन से न्यायाधीश संभालेंगे पद – Eight High Courts Get New Chief Justices Changes Span From Jammu And Kashmir To Maharashtra

ग्रीस में एयर शो के बीच फैंटम F4 जेट क्रैश:दो पायलटों की मौत; हजारों लोग थे मौजूद, कैसे हुआ हादसा? – Greece Air Show Phantom F4 Crash Two Pilots Dead

कौन हैं डॉ. दिनेश शर्मा?:लखनऊ के पूर्व मेयर से लेकर उपराज्यपाल बनने तक का सफर, पेशे से रहे हैं प्रोफेसर – Bjp Mp Dinesh Sharma Appointed Lieutenant Governor Andaman Nicobar Notification Issued By Rashtrapati Bhavan

अभयरैब:रेबीज रोधी टीके का बैच गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी बोली- हमने नहीं बनाए; संदिग्ध शीशियां कहां बनीं? – Anti-rabies Vaccine Batch Fails Quality Test At Cdl Company Denies Manufacturing Suspicious Vials Probe Cdsco

Leave a Comment