लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमिताभ बच्चन को क्यों हुई एंग्जायटी? इंटरनेट के तूफान का किया जिक्र; ब्लॉग में लिखा- दिमाग के सोचने वाले बटन… – Amitabh Bachchan Talk About Anxiety And Internet Information Storms In Recent Blog Post

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

83 साल के जीवन में अमिताभ बच्चन ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई मुश्किलों का डटकर मुकाबला किया है। असफलता देखकर फिर सफलता की ऊचाइयों को छुआ। लेकिन हाल ही में उन्होंने बैचेनी यानीी एंग्जायटी को लेकर बात की। साथ ही इंटरनेट पर होने वाले बवाल और तूफानों का जिक्र किया। जानिए, अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन क्या लिख रहे हैं।

क्यों परेशान और बैचेन हुए अमिताभ बच्चन? 

शुक्रवार को एक ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘हर दिन नए विचार और आइडिया लेकर आता है। हर एक को उतनी ही लगन से पूरा करने की चाहत भी होती है। यह सब कुछ एक ही बार में हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए एक बार में एक के काम के सिद्धांत पर चलना होता है। लेकिन मन बार-बार याद दिलाता रहता है कि अभी क्या-क्या करना बाकी है? और उससे जुड़ी बेचैनी भी बनी रहती है।

अमिताभ बच्चन आगे लिखते हैं, ‘आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं। इस उम्मीद में कि मन अपनी यह मनमानी बंद कर देगा। लेकिन नहीं, ऐसा नहीं होता है। इंटरनेट का तूफान जोरों से चलता है  और आपका ध्यान कई सारी चीजों की तरफ खींच लेता है। तब यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि असली चीज क्या है और कौन सी है? जरूरत का जो जरूरी कंटेंट होता है, कभी-कभी उस पर ध्यान नहीं जाता है। मन तो हर चीज पर ध्यान देना चाहता है।’

ये खबर भी पढ़ें: जब बिग बी हुए दिवालिया, जैकी श्रॉफ ने लिया उधार; राजपाल यादव ही नहीं कई सेलेब्स की बिगड़ी थी आर्थिक स्थिति 

इंटरनेट की बहुत अधिक जानकारी बनी समस्या

ब्लॉग में अमिताभ बच्चन कई और बातें भी लिखते हैं। उन्होंने लिखा, ‘हालांकि सही विचार खोजने और जवाब तलाशने के तरीके बहुत बेहतर हो गए हैं। जानकारी पाने की रफ्तार अब बस एक बटन दबाने जितनी दूर रह गई है। दिमाग के ‘सोचने वाले बटन’ की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि उस पर अब ‘नेट’ नाम के इस माध्यम का साया पड़ गया है। नई-नई जानकारियां हमें मजबूर करती हैं कि हम सबसे नई चीजों को अपनाएं और पुरानी, जानी-पहचानी चीजों को पीछे छोड़ दें। लेकिन जिन लोगों ने पुराने जमाने को जिया है, वे बिल्कुल अलग तरीकों को देखकर हैरान रह जाते हैं, उनके लिए यह समय की एक दिलचस्प कहानी है।’  

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शेर-ए-पंजाब टी20:गिल ने अपने जिगरी दोस्त के ओवर में ठोके 6…4…6; फिर अभिषेक शर्मा ने ऐसे लिया बदला; जानें – Shubman Gill Hits Abhishek Sharma For 6, 4, 6 Before Punjab Teammate Strikes Back

मणिपुरी संगीतकार की हत्या:राहुल बोले- शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रहे; सीसीटीवी में क्या? – Chongtham Vikram Singh Murder Cctv Rahul Gandhi Mha

द पैराडाइज:क्या फिर टली नानी की अगली फिल्म? मेकर्स ने लगाया अटकलों पर विराम; जारी किए नए पोस्टर्स – Nani Starrer The Paradise Poster And Release Date Out

करोड़पति बहू ने कराया ससुर का कत्ल:खुलासे में भी झोल, बेटे को साजिश में शामिल माना पर गिरफ्तारी क्यों नहीं? – Kanpur Murder Case Discrepancies In Solve Of Medicine Trader Murder Case Son Deemed Complicit In Conspiracy

भोपाल कमिश्नर का बड़ा फैसला:पुलिस लाइन के हवलदार से निरीक्षक तक को मिली केस डायरी, अब तय होगी जवाबदेही – Bhopal Major Administrative Shift As Case Diaries Handed To Police Personnel From Head Constable To Inspector

‘पहले पहचान जांचें, हनुमान चालीसा पढ़ें’:गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर राणे का बड़ा बयान, विवाद क्यों? – Nitesh Rane Garba Muslim Entry Vhp Love Jihad Controversy

Leave a Comment