लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

RR vs RCB: किन गलतियों की वजह से हार गई RCB? कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद ये क्या कहा- ‘…कोई खास फर्क नहीं पड़ा’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी (78), ध्रुव जुरेल (81) की विस्फोटक पारी से राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आसानी से हरा दिया. गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 201 रन बनाए थे, कप्तान रजत पाटीदार ने अर्धशतक (63) जड़ा था. उनके आलावा कोई दूसरा बड़ी पारी नहीं खेल पाया, विराट कोहली ने 32 और वेंकटेश अय्यर ने 29 रन बनाए. 202 रनों को डिफेंड करते हुए बेंगलुरु की गेंदबाजी कमजोर नजर आई. मैच के बाद पाटीदार ने हार के कारणों पर बात की.

रजत पाटीदार इस बात से खुश हैं कि उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 के आंकड़े को छुआ. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की, जिन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन बनाए. पाटीदार ने कहा,
“पावरप्ले में जिस तरह से हमने शुरुआत की और 200 रन तक पहुंचे, वह हमारे लिए एक अच्छा संकेत है. जिस तरह से उनके बल्लेबाजों, खासकर वैभव ने पावरप्ले में बल्लेबाजी की, उसी से फर्क पड़ा. पिछले कुछ मैचों में हमारी बल्लेबाजी शानदार रही है, लेकिन इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है.”

गलतियां होना लाजमी- पाटीदार

रजत पाटीदार ने इम्पैक्ट प्लेयर के बारे में पूछे जाने पर कहा, “वेंकी, शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या मौजूद थे, इसलिए हमें उन्हीं गेंदबाजों के साथ ओवर पूरे करने थे. ऐसे में सुयश के न होने से कोई खास फर्क नहीं पड़ा. जब हम इस तरह की कड़ी टक्कर वाली क्रिकेट खेलते हैं, तो गलतियां होना लाजमी है. लेकिन हमें अपनी गलतियों से सीखना होगा.”

RCB की पहली हार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ये IPL 2026 में पहली हार है, इससे पहले टीम ने लगातार 2 मैच जीते थे. डिफेंडिंग चैंपियन ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था, दूसरे मैच में टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया. RCB का अगला मैच रविवार को मुंबई इंडियंस के साथ है. ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment