लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran:होर्मुज बंद करने के लिए बिछाया था बारूदी सुरंगों का जाल, अब खुद ही खोज नहीं पा रहा ईरान; अमेरिका का दावा – Us Claims Iran Unable To Find Mines It Planted In Strait Of Hormuz Lacks Capability To Remove Iran Israel War

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद में शांति वार्ता से पहले होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान कई कोशिशों के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोल नहीं सकता है। इसकी वजह ईरान द्वारा होर्मुज में बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगें हैं।

ईरान ने होर्मुज को बंद करने के लिए बड़ी संख्या में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई थीं। हालांकि, अब होर्मुज को खोलने के लिए तेहरान इनका पता लगाने में नाकाम हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के पास उन्हें हटाने की क्षमता भी नहीं है।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में उठ सकता है मुद्दा

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के लिए यह स्थिति एक बड़ी बाधा साबित हो रही है। दरअसल, अमेरिका ने मांग की थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य को आवागमन के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाए। यह मुद्दा ईरानी वार्ताकारों और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बीच पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता के लिए भी एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।

बारूदी सुरंगों से बनाया दबाव, अब वही बनीं सिरदर्द

अमेरिका-इस्राइल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद तेहरान ने छोटी नावों का इस्तेमाल कर होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगों का जाल बिछाया था। इन बारूदी सुरंगों के साथ-साथ ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों के खतरे ने जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों और अन्य जहाजों की संख्या को काफी कम कर दिया था।

इसकी वजह से ऊर्जा की कीमतें बढ़ गईं और ईरान को युद्ध में अपनी स्थिति मजबूत करने का एक बड़ा मौका मिला। हालांकि, ईरान ने होर्मुज में एक रास्ता खुला छोड़ दिया था, जिससे शुल्क का भुगतान करने वाले जहाजों को गुजरने की अनुमति मिल गई थी।

आईआरजीसी ने जारी की चेतावनी

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने जहाजों को समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने की चेतावनी जारी की है। वहीं, अर्ध-सरकारी समाचार संगठनों ने सुरक्षित मार्गों को दिखाने वाले चार्ट जारी किए हैं।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षिका हत्याकांड में नया अपडेट:सीबीआई ने बताया आत्महत्या, एम्स की रिपोर्ट में हत्या का इशारा; कैसे हुई मौत? – Teacher Manisha Death Cbi Terms It Suicide Aiims Report Points To Murder

ब्रिक्स समिट 2026:भारत-चीन संबंधों को लेकर घबराया यूएसए, सम्मेलन को लेकर अमेरिकी अखबारों में क्या छपा? – Us World Media On Brics Summit 2026 India China Relations Are Hot Topic

सूर्य गोचर 2026:17 सितंबर के बाद इन 2 राशियों का चमकेगा करियर, मिल सकती है बड़ी सफलता – Surya Gochar 17 September 2026 Career Luck Zodiac Signs In Hindi

भारत Vs अफगानिस्तान:क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी? तीन छक्कों की जरूरत – Ind Vs Afg 1st T20: Vaibhav Sooryavanshi Set To Break Virender Sehwag Record Vs Afghanistan

क्या है ट्रस्ट?:भारत-अमेरिका किस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुए सहमत, अमेरिकी राजदूत ने एक्स पोस्ट में बताया – What Is Trust Initiative Us Ambassador Reveals In Post Areas Where India Us Agreed To Enhance Cooperation

अबान की मौत:अली ने नहीं दिए नए मुलाकाती के नाम, मिलने भी न आया कोई अपना; छोटा भाई ही संभालता था ये जिम्मेदारी – Atiq Ahmed Son Aban Death Even Month After Brother Death Ali Not Registered Name Of Any New Relative Jhansi

Leave a Comment