लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस्लामाबाद में हाई अलर्ट: अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले पुलिस और काउंटर टेररिज्म विभाग ने ली 323 घरों की तलाशी, 26 संदिग्ध हिरासत में

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस्लामाबाद में अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल की बैठक से पहले इस्लामाबाद में आतंकी हमले और अमेरिका विरोधी प्रदर्शन को रोकने के लिए इस्लामाबाद पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने कल रात से आज सुबह तक इस्लामाबाद के 323 घरों की तलाशी ली. साथ ही 26 लोगों को शक की वजह से हिरासत में ले लिया गया. इसके अलावा कल रात से लेकर आज सुबह तक इस्लामाबाद पुलिस 901 लोगों से पूछताछ और तलाशी ले चुकी है.

26 लोग गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों को शक था कि कहीं जिस समय अमेरिकी और ईरानी डेलीगेशन इस्लामाबाद में वार्ता के लिए मौजूद होगा उसी समय या तो तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) या फिर ज़नैबुइयोन ब्रिगेड (लश्कर ए ज़ैनब) किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकता है. इसी कड़ी में इस्लामाबाद पुलिस ने कल देर रात इस्लामाबाद के पश्तून और बलूच बाहुल्य इलाके में तलाशी अभियान चलाया और 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

285 ग्राम ड्रग्स बरामद
इसी तरह इस्लामाबाद पुलिस ने सड़क पर भी काउंटर टेररिज्म विभाग (CTD) के साथ मिलकर नाका लगाकर 180 मोटर साइकिल सवार और 73 कार सवार लोगों की गाड़ियों की तलाशी ली और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके पास 285 ग्राम ड्रग्स मिला था.

इस्लामाबाद पुलिस ने फ़िलहाल अभी सार्वजनिक नहीं किया है कि जिन 26 लोगों को उसने शक के आधार पर हिरासत में लिया है उनका आख़िर क्या दोष था लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये गिरफ्तारियां इस्लामाबाद में किसी भी तरह के आतंकी हमले और अमेरिका के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिये की गई हैं.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज’

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

Leave a Comment