लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Assembly Election Voting Live:पुदुचेरी में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज – Assembly Election 2026 Polling Live Assam Kerala Puducherry States Voting Percentage Bjp Congress News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

05:08 PM, 09-Apr-2026

टीवीके प्रमुख विजय पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, कहा- वो परिपक्व नेता नहीं

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विजय पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विजय एक अपरिपक्व नेता हैं और राजनीति की समझ उनमें अभी नहीं है। शिवकुमार ने यह भी कहा कि विजय का तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़ाव हो सकता है, लेकिन कांग्रेस उनके साथ नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस डीएमके के साथ है और गठबंधन मजबूत स्थिति में है। शिवकुमार ने दावा किया कि यह गठबंधन दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगा।

04:56 PM, 09-Apr-2026

केरल चुनाव में नई पहल, बच्चों और महिलाओं के लिए खास ग्रीन पोलिंग स्टेशन

केरल के एर्नाकुलम में चुनाव को और सुविधाजनक बनाने के लिए खास ग्रीन पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां क्रेच सुविधा, बच्चों के लिए खिलौने और आरामदायक वेटिंग एरिया उपलब्ध कराया गया है। इन केंद्रों का संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को वोट डालने में आसानी हो सके। इस पहल का मकसद मतदान को ज्यादा सुरक्षित, सहज और परिवार अनुकूल बनाना है।

04:24 PM, 09-Apr-2026

पुदुचेरी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुदुचेरी के मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र के तिरुकानूर गांव में गुरुवार को मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। कांग्रेस का कहना है कि वहां केवल मतदाताओं को होना चाहिए। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने मारपीट शुरू कर दी।

हालात को बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना से मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा। इस सीट से भाजपा की ओर से गृह मंत्री ए नमशिवायम और कांग्रेस की ओर से पूर्व डिप्टी स्पीकर टीपीआर सेल्वम चुनावी मैदान में हैं।

03:40 PM, 09-Apr-2026

केरल और पुदुचेरी में मतदान 70 फीसदी के पार, केरल सबसे पीछे


विधानसभा चुनाव 2026
– फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 75.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुदुचेरी में 72.40 प्रतिशत और केरल में 62.71 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है।

03:06 PM, 09-Apr-2026

पुदुचेरी के गृह मंत्री ए नमस्सिवयम ने तिरुक्कनूर में किया मतदान

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। इस मौक पर पुदुचेरी के गृह मंत्री और मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ए नमस्सिवयम ने तिरुक्कनूर स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

02:45 PM, 09-Apr-2026

असम में मतदान केंद्र का वीडियो वायरल होने पर प्राथमिकी दर्ज

असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच, कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन के संज्ञान में एक गंभीर मामला आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक मतदान केंद्र के भीतर की चुनावी प्रक्रिया को दिखाया गया है। मतदान की गोपनीयता और नियमों के इस उल्लंघन को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की है। फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है ताकि वीडियो की सत्यता और इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

02:19 PM, 09-Apr-2026

मशहूर गायक पापन ने गुवाहाटी में अपना वोट डाला

असम के मशहूर गायक पापोन ने गुवाहाटी में अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। मौसम बहुत अच्छा है और शानदार व्यवस्थाएं की गई हैं, हर वोट कीमती है इसलिए हमें मतदान जरूर करना चाहिए।’

01:46 PM, 09-Apr-2026

रियान पराग ने भी मताधिकार का किया प्रयोग

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने भी गुवाहाटी के एक मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रियान गुवाहाटी के खारगुली में लाल सिंह अकादमी पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने पहुंचे।

01:35 PM, 09-Apr-2026

1 बजे तक असम में 60 फीसदी मतदान, केरल सबसे पीछे


कहां कितना प्रतिशत मतदान
– फोटो : अमर उजाला

असम, केरल, पुदुचेरी राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुदुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है।

01:23 PM, 09-Apr-2026

असम सीएम हिमंता ने पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के साथ किया मतदान

असम के मुख्यमंत्री और जलुकबारी से उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा और बच्चों के साथ कामपुर के एक मतदान केंद्र पर असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना वोट डाला। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने जीत पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा, 100 प्रतिशत जीत तय है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:जेन-जी की समस्याओं पर मायावती ने जताई चिंता, लेकिन कार्यकर्ताओं को आंदोलन से दूर रहने को कहा – Mayawati Expresses Concern Over Gen-z Issues But Asks Party Workers To Stay Away From Agitation

दिल्ली में नहीं रुक रहा मर्डर का सिलसिला:लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद खौफनाक वारदात – Young Man Beaten To Death In Delhi’s Mayur Vihar Phase-3

गूगल ट्रांसलेट हुआ और स्मार्ट: अब भाषा की नहीं रहेगी टेंशन, लाइव ट्रांसलेट में जुड़े ये फीचर्स; कैसे करें यूज? – Google Translate Gets Smarter, Real-time Two-way Conversations Now Easier 70+ Languages

निजी कंपनियां बनाएंगी रॉकेट?:बढ़ते निजीकरण से हजारों कर्मचारी परेशान, इसरो प्रमुख को लिखी चिट्ठी; मांगा जवाब – Thousands Of Isro Employees Worried Over Privatisation Write To Isro Chief Seeking Answers

राम मंदिर:सीईओ जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था; नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन – Ram Mandir Ceo Jitendra Mishra Takes Charge Holds Meetings To Understand Entire System

बिग बॉस 20:फिर शो में भाग लेंगे निरहुआ? ग्रैंड प्रीमियर की झलक से कन्फर्म हुई इस सुपरस्टार की बेटी की एंट्री – Bigg Boss 20 Updates Salman Khan Welcomes Nirahua Makers Shares Video Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari

Leave a Comment