लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘धुरंधर 2’ के बाद इन 3 फिल्मों पर दांव लगाएंगे Aditya Dhar, बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा धमाल!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. 19 मार्च को रिलीज हुई उनकी ये फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. ‘धुरंधर 2’ की अपार सफलता के बीच डायरेक्टर आदित्य धर अब अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. वो एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. 

आदित्य धर के पिटारे में ये फिल्में
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर फिलहाल 3 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिसमें ‘द इमोर्टल अश्वत्थामा’, एक ऐतिहासिक फिल्म और एक स्पोर्ट्स ड्रामा शामिल है. ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद वो अपने पुराने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘अश्वत्थामा’ को फिर शुरू करेंगे, जो बजट की वजह से रुक गया था. इस फिल्म में पहले विक्की कौशल नजर आने वाले थे, लेकिन अब आदित्य इसे नए सिरे और बड़े बजट के साथ फिर से शुरू करने वाले हैं. 

धुरंधर 2' के बाद इन 3 फिल्मों पर दांव लगाएंगे Aditya Dhar, बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा धमाल!

रणवीर सिंह के साथ फिर धमाल मचाएंगे आदित्य धर
आदित्य, चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल पर आधारित एक ऐतिहासिक महाकाव्य बनाना चाहते हैं, जिसे लेकर वो काफी एक्साइटिड हैं. इस प्रोजेक्ट को लेकर वो पिछले साल से रणवीर सिंह के साथ चर्चा कर रहे हैं. अगर बातचीत ठीक रही तो आदित्य और रणवीर की जोड़ी एक बार फिर साथ आ सकती है. आदित्य और रणवीर के बीच पहले भी इस फिल्म को लेकर काफी बातचीत हो चुकी है और माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में वो दोबारा बैठकर इस पर अंतिम फैसला ले सकते हैं.

धुरंधर 2' के बाद इन 3 फिल्मों पर दांव लगाएंगे Aditya Dhar, बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा धमाल!

फिल्मों से ब्रेक लेंगे आदित्य धर?
इसके अलावा आदित्य एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसे वो बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी में हैं. हालांकि, डायरेक्टर ने अभी तक किसी फिल्म का ऐलान नहीं है, लेकिन फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि आदित्य की अगली फिल्म इन्हीं तीनों में से एक होगी.

धुरंधर 2' के बाद इन 3 फिल्मों पर दांव लगाएंगे Aditya Dhar, बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा धमाल!

चर्चा तो ये भी है कि ‘धुरंधर 2’ में 3 साल की मेहनत के बाद आदित्य कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने वाले हैं. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment