लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Salman Khan Video: सलमान खान का एयरपोर्ट पर दिखा स्वैग, चश्मा लगाए डैशिंग अवतार वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सुपरस्टार सलमान खान अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनका स्वैग वाला अवतार छाया रहता है. बुधवार रात को सलमान को प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान का उनका लुक बहुत चर्चा में है.

सलमान खान का कूल अवतार
सलमान खान के लुक की बात करें तो वो ब्लैक शर्ट  और रिप्ड जीन्स में दिखे. उन्होंने अपने लुक को चश्मे से कंप्लीट किया. सलमान ने शर्ट के दो बटन भी खोले थे. पूरे लुक में वो कमाल लग रहे थे. फैंस उनके इस लुक देख प्यार बरसा रहे हैं. सलमान ने गाड़ी से उतरकर पैपराजी को पोज भी दिया.

बता दें कि बुधवार को ज्यादातर सेलेब्स को प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया. शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक एयरपोर्ट पर दिखे. सभी अनंत अंबानी के बर्थडे बैश में शामिल होने के लिए जामनगर गए. अब सलमान खान भी एयरपोर्ट पर नजर आए. हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि सलमान जामनगर गए या फिर कहीं और. लेकिन सलमान का ये नया अवतार छा गया है.

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पिछली बार फिल्म सिकंदर में दिखे थे. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आईं. हालांकि, फिल्म चली नहीं. अब वो मातृभूमि में नजर आएंगे. फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी थी. हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का 40 दिन का री-शूट भी हुआ है. अब बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म जून में रिलीज हो सकती है. अगर अप्रूवल मिला तो. मालूम हो कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. जिसे बदल दिया गया है. फिल्म के दो गाने भी रिलीज हो गए हैं. 

इसके अलावा सलमान अब दिल राजू के प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगे. फिल्म को वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. सलमान के हाथ में राज एंड डीके का भी प्रोजेक्ट है.

 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी

Dhurandhar 2 Box Office: 73वें दिन भी किसी के सामने झुक नहीं रही ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह की फिल्म ने किया इतना बॉक्स ऑफिस

जब 2 घंटे सेट पर लेट आए सलमान खान, तो सुष्मिता सेन ने दिखाया था एटीट्यूड, एक्टर ने सुनाया किस्सा

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की ‘हमशक्ल’, ‘परदेस’ एक्ट्रेस बोलीं- कैसे दो लोग इतने एक-जैसे लग सकते हैं

बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग

‘प्रलय’ से 3000 करोड़ क्लब में एंट्री लेंगे रणवीर सिंह? ‘धुरंधर’ एक्टर का ऐसा रहा पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Leave a Comment