लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

MI vs RR: कितने बजे शुरू होगा मुंबई और राजस्थान का मैच? कट-ऑफ टाइम पर ताजा अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals 5 Over Match Cut Off Time: गुवाहाटी का बारासपारा क्रिकेट स्टेडियम पानी से सराबोर है. बारिश की वजह से मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच शुरू होने में देरी हुई. खराब मौसम के कारण टॉस भी समय से नहीं हो पाया. इसी बीच पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ टाइम 10 बजकर 56 मिनट तय किया गया है.

अगर कट-ऑफ टाइम यानी रात 10 बजकर 56 मिनट तक कम से कम 5-5 ओवर का मैच शुरू नहीं हो पाता है, तो मुकाबले को रद्द कर दिया जाएगा. मैच का रिजल्ट सामने आए, इसके लिए जरूरी है कि कट-ऑफ टाइम से पहले ही खेल शुरू हो चुका हो.

मुंबई और राजस्थान का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन लगातार बारिश के कारण टॉस भी तय समय पर नहीं हो पाया. इससे पहले सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ चुका है.

मुंबई बनाम राजस्थान मैच में सबकी नजरें जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की टक्कर पर थीं. इससे पहले वैभव और बुमराह कभी भी आमने-सामने नहीं आए हैं. पिछली बार जब वैभव मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले थे, तब उनका खाता तक नहीं खुला था. 

राजस्थान रॉयल्स को होगा फायदा

अगर कट-ऑफ टाइम तक मैच शुरू नहीं हो पाता है, तो मुकाबला रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसा होने पर राजस्थान के 5 अंक हो जाएंगे और बढ़िया नेट रन रेट के आधार पर वह पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगी. बता दें कि राजस्थान अभी तक IPL 2026 में कोई मैच नहीं हारी है. दूसरी ओर एक अंक मिलने पर मुंबई इंडियंस के कुल 3 अंक हो जाएंगे और वह टेबल में छठे से पांचवें स्थान पर आ जाएगी.

यह भी पढ़ें:

अगर बारिश में धुला मुंबई-राजस्थान का मैच, तो क्या रिजर्व डे पर होगा मुकाबला? जानें IPL में बारिश का नियम

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा, खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटन्स की टीम बस में लगी आग, जानिए ताजा अपडेट

Virat Kohli Statement: ‘शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन…’ फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली का ये बयान वायरल

RCB Vs GT FINAL: ‘मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि…’, जीत के बाद RCB कप्तान रजत पाटीदार का भावुक बयान

8 साल का देखें रिकॉर्ड तो RCB का दोबारा चैंपियन बनना तय, आज अहमदाबाद में गुजरात से फाइनल भिड़ंत

IPL 2026 के फाइनल में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख

IPL Final 2026: बारिश से रद्द हुआ RCB और GT का फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें खिताबी मैच को लेकर IPL का नियम

Leave a Comment