लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिर पर लगी गेंद होश खो बैठा स्टार खिलाड़ी, क्रिकेट जगत में मचा हाहाकार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) में इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा रहने वाले तेज गेंदबाज हमजा सज्जाद सिर पर गेंद लगने के बाद बेहोश हो गए, जिससे हाहाकार मच गया. यह वाकया मैच में नहीं, बल्कि प्रैक्टिस के दौरान हुआ. अभ्यास के दौरान उनकी टीम के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने एक शॉट खेला और गेंद हमजा के सिर पर लगी. गेंद लगते ही हमजा जमीन पर गिर गए, जिससे वहां मौजूद सभी लोग बुरी तरह से घबरा गए. 

गेंद लगते ही खिलाड़ी को फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया. जिओ न्यूज के मुताबिक, अब हमजा सज्जाद खतरे से बाहर हैं. वह होश में आ चुके हैं. हालांकि किसी भी अंदरूनी चोट का एहतियात करते हुए सीटी स्कैन करवाया जाएगा. फिलहाल हमजा को लेकर फ्रेंचाइजी या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयाना नहीं आया है. 

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिसमें अभ्यास के दौरान लोगों की भीड़ देखने को मिली. यह तस्वीरें खिलाड़ी के बेहोश होने के बाद की हैं. 

अब तक मैच खेलने का मौका नहीं मिला

बता दें कि हमजा सज्जाद को अब तक पीएसएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. 24 साल के सज्जाद घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें पाकिस्तान लीग में मौका कब मिलता है. पीएसएल में मौका मिलने के बाद पाकिस्तान की नेशनल टीम में भी उनकी एंट्री हो सकती है. 

हमजा सज्जाद का करियर 

बात करें हमजा सज्जाद के करियर की, तो अब तक उन्होंने 8 फर्स्ट क्लास, 3 लिस्ट-ए और 6 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास की 13 पारियों में हमजा ने 21.76 की औसत से 25 विकेट चटका चुके हैं, जिसमें मैच बेस्ट 6/52 का रहा. 

लिस्ट-ए की 3 पारियों में हमजा ने 6 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट 4/46 का रहा. बाकी टी20 की 6 पारियों में उन्होंने 8 विकेट अपनी झोली में डाल लिए हैं, जिसमें बेस्ट 2/17 का रहा. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.68 की रही. 

 

यह भी पढ़ें: MI vs RR: कितने बजे शुरू होगा मुंबई और राजस्थान का मैच? कट-ऑफ टाइम पर ताजा अपडेट



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment