7 अप्रैल 2026 की तारीख वैभव सूर्यवंशी को सदा के लिए याद रहेगी. इसी दिन IPL में उन्होंने पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना किया और उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया. बारिश के कारण मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच 11-11 ओवर का कर दिया गया है.
MI के लिए पारी का पहला ओवर दीपक चाहर ने फेंका, जिसमें उन्होंने 22 रन लुटा दिए थे. दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए और सामने थे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी. बुमराह एकदम स्लॉट पर गेंद फेंक बैठे और सूर्यवंशी ने लॉन्ग-ऑन की दिशा में गगनचुंबी छक्का लगा दिया.
🥶 ABSOLUTE DOMINATION 🔥
Vaibhav Suryavanshi taking on Jasprit Bumrah 2 SIXES in just 3 balls 🤯💣
Fearless hitting at its peak… this is next-level confidence 👑#RRvsMI #IPL2026 pic.twitter.com/HOEGpazgT2
— Sandy (@SandyViews_) April 7, 2026
बारिश से प्रभावित इस मैच में पावरप्ले केवल 3.2 ओवर का ही था. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने ऐसी तबाही मचाई कि पावरप्ले के भीतर उन्होंने 59 रन जोड़ दिए.
बुमराह को लगाए 2 छक्के
IPL में जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने छक्का लगाया. सूर्यवंशी यहीं नहीं रुके, क्योंकि इसी ओवर में उन्होंने चौथी गेंद पर भी छक्का लगाया था. 11-11 ओवर के इस मैच में सूर्यवंशी ने 14 गेंद में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 5 छक्के निकले. इसी के साथ वैभव अब IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में समीर रिजवी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं.
यह भी पढ़ें:


