लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आवेश खान की इस हरकत पर मचा बवाल, BCCI से शिकायत करेगी सनराइजर्स हैदराबाद, जानें पूरा मामला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बीते रविवार IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 5 विकेट से जीत दर्ज की. यह सीजन में LSG की सबसे पहली जीत रही. कप्तान ऋषभ पंत द्वारा लगाए गए विजयी चौके के बाद लखनऊ टीम का पूरा खेमा और टीम के मालिक संजीव गोयनका भी बहुत खुश दिखे. मगर जीत के इस सेलिब्रेशन के बीच आवेश खान विवादों में घिर गए हैं. आवेश ने ऐसी हरकत कर दी है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है.

आवेश खान की हरकत पर बवाल

दरअसल यह मामला LSG की पारी की आखिरी गेंद का है, जिसपर ऋषभ पंत ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. गेंद सीधी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के डग आउट की तरफ जा रही थी, लेकिन आवेश खान ने तभी बल्ले से गेंद को मारकर वापस मैदान के भीतर भेज दिया. विवाद इस बात पर हुआ कि गेंद बाउंड्री तक पहुंची थी या नहीं.

इस विषय को लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ी बहस छिड़ी हुई है कि गेंद बाउंड्री तक नहीं पहुंची थी, इसलिए LSG पर पेनल्टी स्वरूप सनराइजर्स हैदराबाद को 5 अतिरिक्त रन दिए जाने चाहिए थे. एक व्यक्ति ने तो यह तक कह दिया कि अंपायरों को IPL की नियमावली के आर्टिकल 20.1 के तहत उसे डेडबॉल करार दिया जाना चाहिए था, क्योंकि इसे अनफेयर प्ले माना जाना चाहिए था.

यह दलील सही हो सकती है कि आवेश का गेंद को बल्ले से मारना जरूरी नहीं था, लेकिन नियमानुसार इसे अनफेयर प्ले के अंतर्गत नहीं गिना जा सकता, क्योंकि वहां कोई फील्डर मौजूद नहीं था. इसलिए यह नहीं माना जा सकता कि आवेश खान ने किसी फील्डर के प्रयास में बाधा डाली हो.

SRH का खेमा खुश नहीं

क्रिकबज के अनुसार आवेश खान की हरकत से सनराइजर्स हैदराबाद का खेमा खुश नहीं है और वह BCCI से इसकी शिकायत कर सकता है. इससे पहले भी SRH का खेमा खराब अंपायरिंग पर नाराजगी जता चुका है. इसी टूर्नामेंट में हैदराबाद की टीम RCB के खिलाफ मैच में हेनरिक क्लासेन के विकेट और KKR के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा को आउट दिए जाने पर नाराजगी जता चुकी है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment