लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Box Office: तीसरे वीकेंड में पहले पार्ट से मात खा गई ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह की फिल्मों के बीच ये रहा अंतर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स को फैंस ने बहुत प्यार दिया है. ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे हफ्ते से उछाल देखने को मिला था. वहीं ‘धुरंधर 2’ को पहले दिन से ही भर-भरकर प्यार मिल रहा है. हालांकि, तीसरे वीकेंड के कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 पहले पार्ट से पिछड़ गई है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ का तीसरे वीकेंड का बॉक्स ऑफिस कुछ ऐसा रहा.
शुक्रवार- 23.70 करोड़
शनिवार- 35.70 करोड़
रविवार- 40.30 करोड़

पहले पार्ट का तीसरे वीकेंड का टोटल कलेक्शन 99.7 करोड़ रहा. 

‘धुरंधर 2’ का तीसरे वीकेंड का बॉक्स ऑफिस
शुक्रवार- 21 करोड़
शनिवार- 25 करोड़
रविवार- 28 करोड़

वहीं दूसरे पार्ट का तीसरे वीकेंड का कलेक्शन 74 करोड़ रहा.

‘धुरंधर 2’ के डे वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने पेड़ प्रिव्यूज से 43 करोड़ कमाए थे. वहीं पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन रहा था. पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ का कलेक्शन किया. अब 19वें दिन धुरंधर 2 के कलेक्शन में कमी देखने को मिल रही है.

‘धुरंधर’ का वीक वाइज कलेक्शन

धुरंधर ने 33.60 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ कमाए. तीसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 172 करोड़ रहा. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 106.50 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 51.25 करोड़ कमाए. छठे हफ्ते में फिल्म ने 26.35 करोड़ का कलेक्शन किया. सातवें हफ्ते में फिल्म ने 13.90 करोड़ कमाए. आठवें हफ्ते में फिल्म ने 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया. नौवें हफ्ते में 1.75 करोड़, दसवें हफ्ते में 72 लाख कमाए.

फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. फिल्मों में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स लीड रोल में दिखे. फिल्म में रणवीर सिंह एक इंडियन स्पाई के रोल में थे जो पाकिस्तान के ल्यारी जाकर वहां के गैंगस्टर की गैंग में शामिल होता है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह

सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? ‘SVC63’ के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये

Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री

Main Vaapas Aaunga BO Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?

Leave a Comment