लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

70-80 के दशक में Jeetendra ने लगाई थी हिट फिल्मों की झड़ी, ऐसे बने बॉलीवुड के ‘जंपिंग जैक’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने दशकों तक बड़े पर्दे पर राज किया. एक दौर था, जब वह लगातार एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे रहे थे. अपने खास स्टाइल और डांस की वजह से उनकी इंडस्ट्री में अलग पहचान है. यही वजह है कि उन्हें ‘जंपिंग जैक’ भी कहा जाता है. 7 अप्रैल को जितेंद्र का 84वां जन्मदिन है. आइए ऐसे में अभिनेता के लंबे फिल्मी करियर पर एक नजर डालते हैं.

फिल्म ‘फर्ज’ से मिली पहचान
जितेंद्र की डेब्यू फिल्म ‘नवरंग’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. उनकी पहली हिट फिल्म 1967 में आई ‘फर्ज’ थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 70 और 80 के दशक में वह बड़े पर्दे पर छाए हुए थे. 1977 से 1987 तक, हर साल अभिनेता की 7 से ज्यादा फिल्में रिलीज हो रही थीं. उनकी 1981 में 12, 1982 में 14 और 1986 में 11 फिल्में रिलीज हुई थीं. 

70-80 के दशक में Jeetendra ने लगाई थी हिट फिल्मों की झड़ी, ऐसे बने बॉलीवुड के 'जंपिंग जैक

जितेंद्र ने दीं 121 हिट फिल्में
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, जितेंद्र ने अपने लंबे करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया, जिसमें से 121 फिल्में हिट साबित हुईं. उनकी हिट फिल्मों में ‘फ़र्ज़’ (2 करोड़), ‘कारवां’ (3.6 करोड़), ‘परिचय’ (2 करोड़), ‘खुशबू’ (2.5 करोड़), ‘नागिन’ (7.5 करोड़), ‘हिम्मतवाला’ (13 करोड़), ‘मवाली’ (9 करोड़), ‘स्वर्ग से सुंदर’ (6 करोड़), ‘तोहफा’ (10 करोड़), ‘जस्टिस चौधरी’ (8 करोड़), ‘फर्ज और कानून’ (5.5 करोड़), ‘खुदगर्ज’ (5 करोड़), ‘थानेदार’ (6 करोड़) शामिल हैं.

70-80 के दशक में Jeetendra ने लगाई थी हिट फिल्मों की झड़ी, ऐसे बने बॉलीवुड के 'जंपिंग जैक

जितेंद्र ने कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है, जिनमें ‘दीदार-ए-यार’ (1982), ‘हमजोली’ (1970), ‘कुर्बानी रंग लाएगी’ (1990) और ‘पारंपरा’ (1993) शामिल हैं.

कितनी थी पहली तनख्वाह
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, जितेंद्र के पिता फिल्मों के लिए आभूषण सप्लाई करने का काम करते थे. पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई और घर चलाना मुश्किल हो गया. ऐसे में एक दिन वह फिल्ममेकर वी शांताराम के पास पहुंचे. जितेंद्र को शांताराम की फिल्म के सेट पर रोज मौजूद रहना होता था. इसके लिए उन्हें 105 रुपये की मासिक तनख्वाह मिलती थी.

करोड़ों के मालिक हैं जितेंद्र
जितेंद्र ने 100 रुपये से लेकर 1,500 करोड़ रुपये तक का शानदार सफर तय किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, फिलहाल वो 1,512 करोड़ रुपये के मालिक हैं. यह मुकाम हासिल करने के लिए कभी जितेंद्र लड़कियों के बॉडी डबल बने तो तो कभी उन्होंने बतौर ज्वेलरी सप्लायर काम किया.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

पद्म विभूषण से सम्मानित, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड्स

अक्षय कुमार ने अंधेरी का डुप्लेक्स दिया लीज पर, 1.44 लाख रुपये महीने पर हुई डील पक्की

सचिन तेंदुलकर को बेटे जैसा मानती थीं Asha Bhosle, हर खास पल में शामिल रहे, देखें तस्वीरें

Asha Bhosle Death Reaction: ‘उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी’, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबे सितारे, अक्षय-भाग्यश्री से करण जौहर तक ने दी श्रद्धांजलि

‘मेरी यात्रा पूरी हो जाएगी’, आशा भोसले के लास्ट पोस्ट ने किया भावुक, अर्जुन तेंदुलकर के शादी में दिखी थी आखिरी झलक

Leave a Comment