लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘पापा सुसाइड कर लेते…’, रणबीर कपूर की बहन इस वजह से नहीं बनी हीरोइन, अब 45 में कर रही एक्टिंग डेब्यू

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड में कपूर परिवार में अपनी अलग छाप छोड़ी है. राज कपूर, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर ने अपने अभिनय से करोड़ों लोगों का दिल जीता है. लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी, लेकिन उन्होंने अपना करियर इसमें नहीं बनाया. उनकी मां नीतू कपूर ने इसके पीछे का कारण सभी के साथ शेयर किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. 

ओटीटी डेब्यू कर रही रिद्धिमा 

रिद्धिमा कपूर इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर चर्चा में है. हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स पर अपना शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड लाइव्स’ लेकर आई है. कपूर परिवार की बेटी होने के बावजूद वो लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रही, जिसके बारे में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की बायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में इसका खुलासा किया है. नीतू कपूर ने बताया कि रिद्धिमा एक अच्छी एक्ट्रेस बन सकती थी, लेकिन वो कभी भी अपने सपनों के बारे में खुलकर बात नहीं करती थी. 

वो सुसाइड कर लेते…

नीतू ने आगे कहा कि रिद्धिमा को अच्छे से पता था कि उनके पिता नहीं चाहते कि वो एक्ट्रेस बने, इसीलिए उन्होंने इसका जिक्र कभी नहीं किया. अगर वो अपने पिता के सामने एक्ट्रेस बनने की इच्छा रखती, तो वो सुसाइड कर लेते. ऋषि कपूर को पसंद नहीं था कि कोई लड़की फिल्म में काम करें. खासकर वो अपने बच्चों और पत्नी को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव थे. रिद्धिमा अपने पिता को अच्छे से समझती थी, इसीलिए मन की शांति के लिए डिजाइनर बनी. जब उन्होंने डिजाइनर बनने के बारे में ऋषि कपूर से कहा तो उन्होंने खुशी के साथ उसे लंदन भेज दिया.

ये भी पढ़ें: सुनीता आहूजा की कमाई कहां से होती है? आलीशान घर, रईसों वाली जिंदगी कैसे जीती हैं गोविंदा की पत्नी

कपूर परिवार में हैं इतने एक्टर्स 

बता दें कि कपूर परिवार में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर जैसे सभी पुरुष एक्टर बनें. कई पीढ़ियों तक उनके परिवार ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. नीतू कपूर भी शादी से पहले एक अच्छी एक्ट्रेस थी. हालांकि, नीतू एक्टिंग के करियर को पूरा नहीं कर पाई. एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने भी एक बार बताया था कि फिल्म ‘बॉबी’ की शूटिंग के समय राज कपूर अपने बेटे ऋषि और डिंपल कपाड़िया के साथ एक जैसा ही बर्ताव करते थे. इसके अलावा रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर जल्द ही कपिल शर्मा के साथ ‘दादी की शादी’ फिल्म में नजर आएंगी, जो 8 मई को रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: मनोज तिवारी की शादी को पूरे हुए 6 साल, पत्नी सुरभि ने एनिवर्सरी पर लुटाया प्यार, शेयर की फोटोज



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment