लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

श्रेया घोषाल ने पेरेंट्स के साथ मिलकर खरीदा प्रीमियम अपार्टमेंट, कीमत जान होंगे शॉक्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में मुंबई के वर्ली में एक प्रीमियम अपार्टमेंट खरीदा है. उन्होंने ये अपार्टमेंट मां शमिष्ठा घोषाल और पिता बिस्वजीत घोषाल के साथ मिलकर खरीदा है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, उनके इस अपार्टमेंट की कीम 29.70 करोड़ रुपये है.

श्रेया घोषाल ने खरीदा अपार्टमेंट

अपार्टमेंट वर्ली में है. इस प्रॉपर्टी का कारपेट एरिया 2430.06 स्क्वायर फुट है. इसमें 3 कार पार्किंग स्पेस है. इस अपार्टमेंट के लिए श्रेया ने 1.78 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी दी है और 30,000 रजिस्ट्रेशन फीस. 1 अप्रैल 2026 को डील रजिस्टर हुई है. बता दें कि मुंबई का वर्ली लग्जरी प्रोजेक्ट्स का हॉटस्पॉट बना हुआ है. 

पहले ही गाने से हिट हो गईं श्रेया घोषाल

श्रेया की बात करें तो वो दिग्गज प्लेबैक सिंगर हैं. उन्हें रियलिटी शो सा रे गा मा पा से पहचान मिली. उन्होंने 18 साल में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था. उनकी पहली फिल्म देवदास थी, जिसके लिए उन्होंने ‘बैरी पिया’ जैसे गाने गाए. बैरी पिया के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था. श्रेया ने ये गाना एक टेक में गाया था. देवदास में गाने को लेकर श्रेया ने एबीपी न्यूज के इवेंट में कहा था, ‘संजय जी ने मुझे तब कहा कि आप जाइए और माइक से गाइए. वार्मअप कर लीजिए. मैं गई और गाना गाया. मेरा पहला टेक ही फाइनल हो गया.’

श्रेया घोषाल तभी से अपनी सुरीली आवाज का जादू फैंस पर चला रही हैं. उनके गानों को फैंस काफी पसंद करते हैं. उन्होंने चिकनी चमेली, जालिमा, वे कमलेया, तेरे नैना, तेरे लिए जैसे गाने गाए.

हाल ही में वो नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की थर्ड एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में पहुंची थीं. यहां से श्रेया के लुक्स काफी वायरल हैं. उन्हें साड़ी में स्पॉट किया गया था. श्रेया ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी. साथ में हैवी जूलरी पहनी. मिडिल पार्टेड हेयरबन बनाया. श्रेया ने मिनिमल मेकअप से लुक कंप्लीट किया था.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे,’ जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment