लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बारामती में विरासत की लड़ाई:सुनेत्रा पवार बोलीं-अजित दादा का विकास रुकने नहीं दूंगी, कांग्रेस पर हमलावर पार्थ – Will Take Forward Ajit’s Development Legacy, Says Deputy Cm Sunetra; Files Papers For Bypoll

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोमवार को नामांकन दाखिल करते हुए साफ कहा कि वह अपने दिवंगत पति अजित पवार के विकास कार्यों की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। नामांकन भरने के दौरान उनके साथ एनसीपी के कई बड़े नेता, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और हसन मुश्रीफ, मौजूद रहे। इसके अलावा शिवसेना के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले भी उनके साथ नजर आए। ये सभी महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं, जो फिलहाल महाराष्ट्र में सत्ता में है।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस के आरोपों पर असम सीएम का पलटवार: बोले- दुबई के फ्लैटों के असली मालिक कोई और, पेश किए सबूत

बारामती की जनता से सुनेत्रा की भावुक अपील

सुनेत्रा पवार ने भावुक अंदाज में बारामती की जनता से अपील की कि जैसे उन्होंने वर्षों तक अजित पवार को समर्थन दिया, वैसे ही अब उन्हें भी सहयोग दें। उन्होंने कहा कि अजित पवार का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि बारामती का विकास रुकेगा नहीं, किसानों को पानी मिलता रहेगा और शहर को सुरक्षित बनाने के प्रयास जारी रहेंगे, खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।

सुनेत्रा ने शरद पवार का किया जिक्र, मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी

उन्होंने अपने ससुर और वरिष्ठ नेता शरद पवार का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक मजबूत राजनीतिक परिवार से आती हैं और अब बारामती की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके मुताबिक, अजित पवार के लिए बारामती मां के समान थी और उन्होंने पूरी जिंदगी यहां के लोगों की सेवा में लगा दी। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने इस सीट पर आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, सत्ताधारी दल चाहते थे कि यह चुनाव बिना मुकाबले के हो, लेकिन कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस का कहना है कि वह एक स्वतंत्र राजनीतिक दल है और चुनाव लड़ना उसका अधिकार है।

चुनाव को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से तीखी बयानजी

इसी मुद्दे पर बयानबाजी भी तेज हो गई है। एनसीपी नेता पार्थ पवार ने कहा कि कांग्रेस को इस फैसले की कीमत चुकानी पड़ेगी। इस पर शरद पवार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राजनीति में इस तरह के बयान देने के लिए परिपक्वता जरूरी होती है और कांग्रेस को चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए पार्थ पवार को ‘अकृतज्ञ बेटा’ बताया और उन पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने कहा कि जो लोग सत्ता के सामने झुक गए हैं, उन्हें दूसरों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र के ढोंगी बाबा अशोक खरात पर ED का शिकंजा, धन शोधन का केश दर्ज; जांच हुई तेज

विमान हादसे में अजित पवार का निधन

यह उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि 28 जनवरी को एक विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया था। इसके बाद 31 जनवरी को सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनाया गया। अब वह इसी सीट से चुनाव लड़कर उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बेचारा’ कहने पर भड़के प्रशांत किशोर:सीएम सम्राट चौधरी को बताया ‘अनपढ़ अपराधी’; बाढ़-शराबबंदी पर क्या बोले? – Kishor Fumes At Samrat’s ‘bechara’ Remark, Calls Him ‘uneducated Criminal’

स्विट्जरलैंड में बस हादसा:डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी – Switzerland Bus Overturns Updates Dutch Tour Bus Accident Several Dead Casualties Rescue Police Hindi News

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार:15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य – Delhi Ready For Brics: 15,000 Personnel To Be Deployed, Pier C Opened For International Flights

अमेरिका:ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा? – Appeals Court Hands Trump A Loss On Mail Voting As Supreme Court Considers His Executive Order

आज का राशिफल:कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 11 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:दुर्ग और अनामिका अनु की कविता- जब वे चलती हैं – Aaj Ka Shabd Durg Anamika Nu Ki Kavita Jab We Chalti Hain

Leave a Comment