लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘धुरंधर 2’ ने बदली एक्टर की किस्मत, बोले- आदित्य धर ने स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए भी रखी थी शर्त

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘रणवीर सिंह’ की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. इस फिल्म का हर कैरेक्टर चर्चा में आ गया. एक्टर दानिश पंडोर ने फिल्म में उजर बलौच का रोल प्ले किया. वो रहमान डकैत के भाई बने. दानिश को इस फिल्म ने बहुत प्यार मिल रहा है. अब एक्टर ने बताया कि इस फिल्म से उनकी जिंदगी पर कितना असर पड़ा

दानिश की कितनी बदली जिंदगी?

दानिश ने बताया कि ‘धुरंधर 2’ के बाद उनकी जिंदगी बहुत बदल गई है. उन्होंने कहा, ‘जिंदगी में बहुत तबदीलियत हुई है, धुरंधर के बाद. कनेक्शन बहुत अच्छे जुड़े हैं पूरी आवाम के साथ. तो वो बहुत खूबसूरत है. मेरे लिए ये वेलिडेशन हैं कि मैंने अपने काम को जस्टीफाई किया है क्योंकि लोग बहुत प्यार दे रहे हैं.’

आगे उन्होंने बताया कि आदित्य धर ने पहली मीटिंग में स्क्रिप्ट को थोड़ा बहुत नेरेट किया था और बाद में एक शर्त के साथ उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ने की परमिशन दी. दानिश ने बताया कि आदित्य ने उन्हें स्क्रिप्ट घर ले जाने की परमिशन नहीं दी और कहा कि यहां उन्हें जितना समय चाहिए उतना ले लें लेकिन इसे ऑफिस में ही पढ़ें. दानिश ने बताया कि उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ने में 3 घंटे लगे. स्क्रिप्ट 175 पेज की थी और दानिश ने स्क्रिप्ट पढ़ते हुए एक बार भी ब्रेक नहीं लिया था क्योंकि स्क्रिप्ट बहुत इंटरेस्टिंग थी.

इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वहीं संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स हैं. फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने लाइमलाइट चुरा ली थी. फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई है. पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. वहीं दूसरा पार्ट 19 जुलाई को रिलीज हुआ और छाया हुआ है. फिल्म ने 18 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे,’ जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment