लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

19 छक्के और 14 चौके, RCB ने कर दी चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के बल्लेबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को जमकर धोया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले खेलने के बाद चेन्नई के सामने 251 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. आरसीबी के सभी बल्लेबाजों ने चेन्नई के गेंदबाजों को पीटा. सबसे कम रन विराट कोहली ने बनाए, जो 18 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए. आरसीबी ने अंतिम चार ओवर में 78 रन बना डाले. 

बेंगलुरु के लिए फिल साल्ट ने 30 गेंद में 46 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के निकले. विराट ने 18 गेंद में 28 रन की पारी के दौरान 2 चौके और एक छक्का लगाया. देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 29 गेंद में 50 रनों की पारी के दौरान 5 चौके और दो छक्के जड़े. 

टिम डेविड के तूफान से दहले चेन्नई के फैंस 

अंत में रजत पाटीदार और टिम डेविड ने खूब धोया. खासकर डेविड ने. टिम डेविड ने सिर्फ 25 गेंद में नाबाद 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 8 छक्के लगा दिए. वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंद में नाबाद 48 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से एक चौका और 6 छक्के निकले. 19वें ओवर में टिम डेविड ने 30 रन मारे. 

धीमी शुरुआत, फिर मारी ऐसी मार, जो नहीं भूलेंगे चेन्नई के गेंदबाज 

आरसीबी ने शुरुआत इतनी तेज नहीं की थी. 4.3 ओवर में 37 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा था. पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में भी सिर्फ 51 रन बने थे. 10 ओवर में भी स्कोर 90 से कम था, लेकिन लास्ट के 10 ओवरों में करीब 160 रन बने. पडिक्कल 15वें ओवर में जब आउट हुए तो स्कोर 151 रन था. ऐसा लग रहा था कि आरसीबी मुश्किल से 220 तक पहुंच पाएगी, लेकिन टिम डेविड ने ऐसी मार मारी, जिसे चेन्नई के गेंदबाज आसानी से नहीं भूल पाएंगे. 

चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज ने 4 ओवर में 52 रन दिए. नूर अहमद ने अपने कोटे के ओवरों में 49 रन दिए. शिवम दुबे ने 2 ओवर में 30 और जेमी ओवरटन ने 3 ओवर में 42 रन दे दिए. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment