लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘पीएम मोदी ने सौंपी 2036 ओलंपिक की जिम्मेदारी’:लिएंडर पेस बोले- बंगाल में खेल ढांचे की मजबूती पर देंगे जोर – Former Indian Tennis Star Leander Paes Says Pm Modi Entrusted Me With The Responsibility For The 2036 Olympics

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में और ज्यादा गर्माहट बढ़ गई है। ऐसे में अब भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे युवाओं और खेल के लिए काम करने का एक स्पष्ट दृष्टिकोण दिया। उन्होंने मुझे 2036 ओलंपिक गेम्स के लिए भारत की दावेदारी से जुड़ी जिम्मेदारी दी है। मुझे इस देश में ओलंपिक लाने के लिए एक टीम के साथ कड़ी मेहनत करनी है। पेस ने यह बात शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें युवाओं और खेलों के लिए काम करने का साफ विजन दिया है। अब उनका लक्ष्य है कि एक मजबूत टीम के साथ मिलकर भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी दिलाई जाए। पेस ने कहा कि अगर भारत ओलंपिक की मेजबानी करता है, तो इससे देश की पहचान दुनिया में और मजबूत होगी और खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी में भी योगदान की चार- पेस


पेस ने आगे कहा कि वह 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी में भी योगदान देना चाहते हैं, खासकर अहमदाबाद में होने वाले संभावित आयोजन के लिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें:- उज्बेकिस्तान में मेडिकल स्टडी के नाम पर खेल: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा- बिना जांच न लें दाखिला

खुद को बताया बंगाली बॉय


इस दौरान खुद को बंगाली बॉय बताते हुए पेस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इंडोर टेनिस स्टेडियम और अच्छी खेल सुविधाओं की कमी है। उनका सपना है कि आने वाले 20 वर्षों में वे देश के 25 करोड़ बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं और उन्हें खेलों से जोड़ें।



ये भी पढ़ें:- आर्टेमिस-II मिशन: ISRO चीफ नारायणन ने अमेरिकी अंतरिक्ष अभियान की सराहना की, गगनयान पर भारत की तैयारियां कैसी?



पेस ने इन देशों का दिया उदाहारण


पेस यह भी कहा कि भारत को खेलों में आगे बढ़ने के लिए मजबूत स्पोर्ट्स कल्चर अपनाना होगा। पेस ने उदाहरण देते हुए बताया कि अमेरिका, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिसा और ब्रिटेन जैसे देश, जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं, वही ओलंपिक में भी सबसे ज्यादा पदक जीतते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत को भी खेलों के बुनियादी ढांचे, ट्रेनिंग और जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने में निवेश करना होगा। पेस के मुताबिक, खेल और खेल शिक्षा भारत को एक नई ताकत बना सकते हैं और युवा खिलाड़ियों का विकास देश के ओलंपिक सपने को पूरा करने में सबसे अहम भूमिका निभाएगा।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द: अनिर्वाप्य और सुमित्रानंदन पंत की कविता 'नव इंद्रिय'

मौसम की मार:असम से जम्मू-कश्मीर तक हाहाकार, देश भर में 43 से ज्यादा मौतें, क्या है आपके शहर का हाल? – Monsoon Havoc India Cloudburst Jammu Landslide Nagaland Assam Flood

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:टिन्नू के ठिकानों पर छापा, कार और महंगी बाइक बरामद, सुप्रीम कोर्ट में आज स्टेटस रिपोर्ट – Ram Mandir Offering Theft: Raids Conducted At Tinnu’s Hideouts

ड्रैगन की नई चाल:ईरान संकट में उलझा रहा अमेरिका, चीन ने चोरी छिपे किया परमाणु मिसाइल परीक्षण, किसे खतरा? – Us Iran War China Submarine Nuclear Missile Testus Iran Focus

Cjp Parliament March Live:सुबह 6:30 बजे से जंतर-मंतर पर भारी भीड़, चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई; पुलिस अलर्ट – Sonam Wangchuk Hunger Strike Live Updates Cjp Jantar Mantar Protest Parliament March Abhijeet Dipke News

Parliament Monsoon Session Live:संसद में पेश होगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल, विपक्ष वांगचुक के आंदोलन पर उग्र – Parliament Monsoon Session Live Updates Lok Sabha Rajya Sabha Bills Introduction Opposition Cjp Wangchuk Issue

Leave a Comment