लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज से CNG 2 रुपए हुई महंगी, PNG के भी बढ़े दाम, अब कितने की मिलेगी गैस?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज से CNG और PNG के दाम दोनों बढ़ गए हैं. दोनों की ही कीमतों में करीब 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि, कीमतों में हुआ ये इजाफा पूरे देश में नहीं, बल्कि जयपुर में हुआ है. टोरेंट गैस (Torrent Gas) ने जयपुर शहर में CNG और PNG दोनों के दाम 2 रुपये तक बढ़ा दिए हैं और नए रेट आज (7 अक्टूबर 2026) से लागू भी हो चुके हैं.

कीमतों में हुई इसी बढ़ोतरी के साथ जयपुर में अब CNG गैस की कीमत 97.50 प्रति किलो से बढ़कर  99.50 रुपसे प्रति किलो हो गई है. वहीं, खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले PNG गैस की कीमत 51.50 प्रति SCM से बढ़कर अब टैक्स सहित 53.50 रुपये प्रति SCM हो गई है.

पहले भी हुई थी बढ़ोतरी

सबसे अहम बात ये है कि ये कोई पहली बार नहीं है कि टोरेंट कंपनी ने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इससे पहले भी मई के महीने में भी पीएनजी और सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. अब एक बार फिर से पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

यानी अब जयपुर में जो लोग पीएनजी का इस्तेमाल करते होंगे और जिनके पास सीएनजी से चलने वाली गाड़ी होगी, उन्हें अब पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत देनी होगी. 

किस पर पड़ेगा असर?

जानने वाली बात ये है कि अब पीएनजी और सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी होने से सबसे ज्यादा असर किन लोगों पर पड़ने वाला है. इन दोनों के दाम में बढ़ोतरी होने से सबसे ज्यादा असर उन पर पड़ेगा, जिन लोगों के घर में पीएनजी का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि अब उनके बिल में पहले की तुलना में थोड़ा इजाफा हो सकता है.

इसके अलावा सीएनजी के दाम बढ़ने से केवल निजी वाहनों को ही नहीं, बल्कि ऑटो और सीएनजी से चलने वाले दूसरे वाहनों पर भी गैस का खर्च बढ़ेगा. वहीं जो लोग रोजाना ही काम पर जाने के लिए या फिर दूसरी जगह जाने के लिए सीएनजी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, अब उनको 2 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. 

Swiggy-Zomato से खाना मंगाना होगा सस्ता, GST 18% से घटाकर 5% करेगी सरकार!

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment