लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

किचन सिंक बार-बार हो रहा है जाम? आज से इन 5 चीजों को कहें ‘ना’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Kitchen Sink Blockage: किचन में काम करते हुए मुझे भी कई बार सिंक जाम होने की परेशानी हुई है. शुरुआत में पानी थोड़ा धीरे निकलता है, फिर धीरे-धीरे सिंक में पानी जमा होने लगता है. पहले मुझे लगता था कि शायद पाइप में कोई बड़ी खराबी है, लेकिन बाद में समझ आया कि रोजमर्रा की कुछ चीजें ही पाइप में जाकर परेशानी खड़ी करती हैं. अगर आप भी इस तरह की दिक्कत से बचना चाहती हैं, तो इन चीजों को सिंक में डालने से बचें.

सिंक में न डालें ये चीजें

1. बचा हुआ तेल और घी

खाना बनाने के बाद बचा तेल या घी सिंक में बहाने की गलती न करें. गर्म तेल आसानी से बह जाता है, लेकिन पाइप के अंदर ठंडा होकर जमने लगता है. समय के साथ इसमें दूसरी गंदगी भी चिपक सकती है और पानी निकलने का रास्ता बंद होने लगता है। बचे तेल को किसी पुराने डिब्बे में जमा करके कूड़ेदान में डालें.

2. चाय की पत्ती

चाय बनाने के बाद बची पत्ती को सिंक में डालना आसान लगता है, लेकिन यह पाइप में जाकर जमा हो सकती है. खासकर पाइप के मुड़े हुए हिस्से में चाय की पत्ती फंसकर दूसरी गंदगी को भी रोक सकती है. इससे पानी धीरे निकलने लगता है और सिंक से बदबू भी आने लगती है.

3. आटा और मैदा

आटा या मैदा पानी के संपर्क में आने पर चिपचिपा हो जाता है. अगर यह सिंक से होते हुए पाइप में चला जाए, तो अंदर चिपककर दूसरी गंदगी को भी पकड़ सकता है. इसलिए आटा या मैदा बच जाए तो उसे सिंक में बहाने के बजाय कूड़ेदान में डालें.

4. सब्जियों और फलों के छिलके

आलू, प्याज, केले और दूसरी सब्जियों-फलों के छिलके सिंक में न डालें. इनके टुकड़े पाइप में फंसकर पानी के बहाव को रोक सकते हैं. केले और आलू जैसे स्टार्च वाले छिलके पानी के संपर्क में आने के बाद और परेशानी पैदा कर सकते हैं.

5. कॉफी पाउडर

कॉफी बनाने के बाद बचा पाउडर भी सिंक में डालने से बचें. इसके छोटे-छोटे कण पाइप में जाकर जमा हो सकते हैं और दूसरी गंदगी के साथ मिलकर पानी के रास्ते को संकरा कर सकते हैं.

सिंक को जाम होने से ऐसे बचाएं

सिंक में हमेशा जाली वाली छन्नी लगाकर रखें, ताकि खाने के टुकड़े और कचरा पाइप में न जाए. जमा कचरे को रोज निकालकर फेंकें. समय-समय पर गर्म पानी से सिंक को साफ करें और सफाई के लिए उचित मात्रा में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं. अगर पानी लगातार धीरे निकल रहा है, तो समस्या बढ़ने से पहले पाइप की सफाई करा लेना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: तवे को गैस से उतारते ही पानी डालना सही या गलत? जानिए क्या कहता है विज्ञान

The post किचन सिंक बार-बार हो रहा है जाम? आज से इन 5 चीजों को कहें ‘ना’ appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment