लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

देवरिया:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी कार, क्रिकेट खेल घर लौट रहे चार खिलाड़ियों की मौत – Car Rams Into Truck On Purvanchal Expressway Four Tennis Players Died

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता खेलकर घर लौट रहे देवरिया के चार खिलाड़ियों की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। ये सभी मईल और लार थाना क्षेत्र के युवक थे। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे

मृतकों में मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी नित्यानंद प्रजापति 26 वर्ष, बलिया उत्तर निवासी इरफान उर्फ राज, लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी अनिकेत सिंह और कोहरा गांव निवासी आनंद यादव शामिल हैं। चारों क्रिकेट खिलाड़ी थे और लखनऊ में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे। मंगलवार को प्रतियोगिता खेलने के बाद वे कार से घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि चारों की मौत हो गई।

नित्यानंद की मौत की खबर बगहा गांव पहुंचते ही उनके घर पर ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही नित्यानंद के पिता मनोज प्रजापति छोटे बेटे अंकित के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों के अनुसार नित्यानंद क्रिकेट खेलने के लिए लखनऊ गए थे और प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद साथियों के साथ वापस लौट रहे थे।

मईल और लार क्षेत्र के गांवों में पसरा मातम

एक साथ चार खिलाड़ियों की मौत से मईल और लार क्षेत्र के गांवों में मातम पसरा है। खेल प्रेमियों और क्षेत्र के लोगों में भी शोक है। हादसे की खबर के बाद चारों परिवारों के घर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया और गांवों में पूरे दिन घटना की चर्चा होती रही।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘व्यवस्था महिलाओं तक पहुंचे’:एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने सिस्टम पर उठाए सवाल, सुरक्षा अधिकारियों को क्या दी सलाह? – Ncw Chief Vijaya Rahatkar Women Safety Address Protection Officers National Conference

पांच करोड़ रुपये लेकर दर्शन करने का आरोप:विराट कोहली की तरफ से आया पहला बयान, प्रेमानंद महाराज पर कही ये बात – Virat Kohli Spokesperson Has Denied The Claims Made By Phalahari Maharaj Dinesh Sharma Saint Premanand Maharaj

केरल हाईकोर्ट:सबरीमाला मंदिर के पुजारी चयन पर कोर्ट का बड़ा आदेश, अयोग्य उम्मीदवार को इंटरव्यू में दी एंट्री – Kerala High Court Order Regarding Sabarimala Temple Priest Selection Ineligible Candidate Allowed Interview

एमपीसी:आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया, जोखिमों पर क्या बोले गवर्नर – Rbi Raises Fy27 Gdp Growth Forecast To 7.1% Amid Global Risks

एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को झटका और राहत एक साथ: ₹50 हुए महंगे प्लान्स, पर फ्री मिलेगा सालाना इंटरनेशनल रोमिंग – Airtel Postpaid Plan Gets ₹50 Costlier, Now Offers Free Annual International Roaming

कृति सेनन:’न्यूज चैनल पर मेरी चोली की चर्चा…’, विज्ञापन विवाद पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात – Kriti Sanon Opens Up About Rakhi Ad Row With Kareena Actress Says My Choli Became Panel Discussion

Leave a Comment